1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तंजीद हसन तमीम ने सेंचुरी ठोक कर रचा इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास, पहले कभी नहीं हुई ऑस्ट्रेलिया की इतनी बेइज्जती

तंजीद हसन तमीम ने सेंचुरी ठोक कर रचा इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास, पहले कभी नहीं हुई ऑस्ट्रेलिया की इतनी बेइज्जती

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 14, 2026 10:11 am IST,  Updated : Aug 14, 2026 10:12 am IST

तंजीद हसन तमीम ने बांग्लादेश के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शतक ठोक दिया है। वे ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच को बचा पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

Tanzid Hasan Tamim- India TV Hindi
तंजीद हसन तमीम Image Source : AFP

तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर जो काम शुक्रवार को किया, इससे पहले कभी नहीं हुआ था। पहले टेस्ट के दूसरे दिन तमीम ने अपनी सेंचुरी पूरी की। इसी के साथ उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। वे पहले ही दिन सलामी ब​ल्लेबाज के तौर पर खेलने आ गए थे और दूसरे दिन जोरदार शतक लगाया। वे बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने का काम किया है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर लीड भी ले ली है। 

तंजीद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका जबरदस्त शतक

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सेशल में तंजीद हसन तमीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक लगाया। उन्होंने 188 बॉल खेलकर 100 रन पूरे किए। तंजीद बांग्लादेश के नए और युवा बल्लेबाज हैं। इससे पहले उन्होंने केवल एक ही टेस्ट मैच खेला था और उसमें 30 रन की पारी खेली थी। वे पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने आए हैं। पहले ही मैच में उन्होंने जबरदस्त रंग जमाया। पहली ही पारी में उन्होंने शतक लगा दिया। 

शहरयार नफीस के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट शतक

इससे पहले केवल एक ही बांग्लादेशी ​​क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया था। साल 2006 में शहरयार नफीस ने 138 रनों की पारी खेली थी। अब जाकर तंजीद ने इस सूखे को खत्म किया है। यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे 20 साल बाद किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी ने टेस्ट शतक लगाने का काम किया है। लेकिन से सेंचुरी इसलिए अहम है, क्योंकि ये ऑस्ट्रेलिया में आई है। 

बांग्लादेश ने मजबूत की मैच पर अपनी पकड़, पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त

इस बीच अगर मैच की बात की जाए तो इस पर बांग्लादेश ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में केवल 198 रन पर आउट होने वाली ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी भी ज्यादा कारगर नहीं रही। बांग्लादेश की टीम अब तक 200 से अधिक रन बना चुकी हैं और पहली पारी के आधार पर अच्छी खासी लीड भी ले चुकी है। खास बात ये है कि उसके केवल तीन ही विकेट गिरे थे। अपना शतक पूरा करने के बाद तंजीद कुछ ही देर बार आउट भी हो गए। उन्होंने 197 बॉल पर 101 रन बनाए। इसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। तंजीद के शतक के अलाव कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब यहां से ऑस्ट्रेलिया को ये मैच बचाना है तो गेंदबाजी और ​बल्लेबाजी में अप्रत्याशित प्रदर्शन करना होगा। 

यह भी पढ़ें 

WTC Points Table में अभी कहां हैं भारत और श्रीलंका, पहला मैच टीम इंडिया ने जीता तो बदल जाएंगे समीकरण

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल