Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 सीजन का आगाज होने से पहले KKR को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा का पूरे सीजन से बाहर होना लगभग तय

IPL 2026 सीजन का आगाज होने से पहले KKR को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा का पूरे सीजन से बाहर होना लगभग तय

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Mar 13, 2026 08:43 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 08:43 pm IST

आईपीएल 2026 सीजन का आगाज 28 मई से होगा जिसमें अभी पहले 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसमें उनके स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा का पूरे सीजन से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

Harshit Rana- India TV Hindi
Image Source : AP हर्षित राणा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से अभी पहले 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स जिनको आगामी सीजन में अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसमें उनके स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा का पूरे सीजन से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। हर्षित राणा केकेआर टीम के गेंदबाजी विभाग का मुख्य हिस्सा हैं ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट को ढूंढना फ्रेंचाइजी के लिए आसान काम नहीं रहने वाला है।

टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में हुए थे हर्षित राणा चोटिल

हर्षित राणा हाल में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्क्वाड का पहले हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले जब टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वॉर्मअप मुकाबला खेला था तो उसमें गेंदबाजी के दौरान हर्षित चोटिल हो गए थे। इसके बाद जहां वह टीम इंडिया की वर्ल्ड कप की स्क्वाड से बाहर हो गए तो वहीं अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उनको एक सूत्र ने दिए बयान में कहा कि हर्षित राणा आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। अभी केकेआर ने उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। यह फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा झटका जरूर है।

पथिराना की फिटनेस भी केकेआर के लिए चिंता का विषय

केकेआर के लिए हर्षित राणा का पूरे सीजन से बाहर होना एक जहां एक बड़ा झटका है तो वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस भी एक टेंशन बनी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में मथीशा पथिराना चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से अभी तक उनकी फिटनेस को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल में केकेआर की टीम को पहला मुकाबला जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है तो वहीं उसके बाद उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा, जिसमें ये तीनों ही मुकाबले वह अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स के स्टेडियम में खेलेगी।

ये भी पढ़ें

VIDEO: सलमान आगा की बेवकूफी, बांग्लादेश से दोस्ती निभाने के चक्कर में हो गए 'कुर्बान'

काव्या मारन ने जिस अबरार अहमद पर लुटा दिए करोड़ों, वो पाकिस्तानी टीम से हो गया बाहर

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement