1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में चली तबादला एक्सप्रेस, 64 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले

राजस्थान में चली तबादला एक्सप्रेस, 64 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 14, 2026 06:18 am IST,  Updated : Mar 14, 2026 06:49 am IST

राजस्थान में एक साथ 64 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।

राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों का तबादला।- India TV Hindi
राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों का तबादला। Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यहां एक साथ 64 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जिसमें कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। राजस्थान में हुए तबादलों में जोधपुर जीआरपी के एसपी को फलौदी का नया एसपी बना दिया गया है। इसी तरह हर्ष वर्धन अगरवाला को अजमेर का एसपी बनाया गया है, यह पहले जयपुर में सिविल राइट्स विभाग के पुलिस अधीक्षक पद पर थे। वहीं श्रीगंगानगर की एसपी अमृता दुहन को उदयपुर का नई एसपी की जिम्मेदारी दी गई हैा। झुंझुनू के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को भिवाडी का एसपी बना दिया गया है। 

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

एसपी स्तर के तबादलों की बात करें तो सुधीर जोशी को बांसवाड़ा से झुंझुनू का एसपी बना दिया गया है। इसी तरह नरेंद्र सिंह को बाड़मेर का एसपी बनाया गया है, जो पहले जीआरपी में एसपी के पद पर तैनात थे। वहीं उदयपुर के एसपी योगेश गोयल को अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में भेज दिया गया है। मोनिका सेन को पाली का एसपी बनाया गया है, यह पहले अजमेर में हाड़ी रानी बटालियन की कमांडेंट पद पर थीं। वहीं ज्ञान चंद्र यादव को चूरू का एसपी बनाया गया है। सलूम्बर के एसपी राजेश कुमार यादव का ट्रांसफर राजस्थान पुलिस अकादमी में उप निदेशक के पद पर कर दिया गया है। 

यहां देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

इन अधिकारियों का भी तबादला

इसके अलावा बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को हनुमानगढ़ भेजा जा रहा है। वहीं बूंदी के एसपी राजेंद्र कुमार मीणा को जयपुर में इंटेलिजेंस विभाग में पुलिस अधीक्षक पद पर ट्रांसफर किया गया है। नागौर के एसपी मृदुल कच्छावा का ट्रांसफर बीकानेर कर दिया गया है। वहीं बीकानेर के एसपी कावेंद्र सिंह सागर का जयपुर में सिविल राइट्स विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है। करौली के एसपी लोकेश सोनवाल को अजमेर में जीआरपी के एसपी पद की कमान सौंप दी गई है। इसी तरह सिरोही के एसपी प्यारे लाल शिवरान को जयपुर में सीआईडी सीबी में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

यह भी पढ़ें-

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लेकर सुरक्षित निकला शिवालिक, एक और टैंकर भी आएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।