Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस की SI परीक्षा शनिवार और रविवार को, रिपोर्टिंग समय, क्या दस्तावेज़ ले जाने हैं? पढ़ें गाइडलाइन्स

यूपी पुलिस की SI परीक्षा शनिवार और रविवार को, रिपोर्टिंग समय, क्या दस्तावेज़ ले जाने हैं? पढ़ें गाइडलाइन्स

Reported By : Ruchi Kumar Edited By : Mangal Yadav Published : Mar 13, 2026 11:00 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 11:11 pm IST

UP Police SI परीक्षा 2026, 14 और 15 मार्च 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी निर्देश पढ़ने और अन्य औपचारिकता पूरी करने के लिए पांच मिनट एक्ट्रा मिलेंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

लखनऊः UP Police SI Exam 2026 शनिवार यानी 14 मार्च से शुरू हो रहा है। परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगा। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, इसलिए परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना बहुत ज़रूरी है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा शाम को तीन बजे से पांच बजे तक होगी।

परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचने के निर्देश

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने के बाद देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए UP SI एडमिट कार्ड 2026 साथ रखना अनिवार्य है।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आखिरी समय की किसी भी परेशानी से बचने के लिए परीक्षा के दिन के सभी निर्देशों का ध्यान से पालन करने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, वैध फोटो ID प्रूफ और अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ पहले से ही तैयार रखने चाहिए। 

परीक्षा के दौरान क्या ले जाना अनिवार्य है

  1. UP SI Admit Card 2026 की प्रिंटेड कॉपी
  2. अभ्यर्थियों को अपने साथ कोई वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID) जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID या कोई अन्य सत्यापित पहचान प्रमाण लाना अनिवार्य है।
  3. पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  4. काला/नीला बॉलपॉइंट पेन
  5. जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. PwD/दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  7. सरकारी ID प्रूफ की एक अतिरिक्त कॉपी (यदि ज़रूरी हो)
  8. साधारण और आरामदायक कपड़े पहनें। भारी आभूषण, घड़ियां या अन्य अनावश्यक एक्सेसरीज़ पहनने से बचें।
  9. किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों या धोखाधड़ी का प्रयोग न करें।

परीक्षा के दौरान क्या नहीं ले जाएं

  1. मोबाइल फ़ोन
  2. स्मार्ट वॉच
  3. ब्लूटूथ डिवाइस / ईयरफ़ोन
  4. कैलकुलेटर
  5. नोट्स, किताबें, या लिखित सामग्री
  6. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुपालन में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के आदेशानुसार प्रदेश के समस्त कमिश्नरेट/जनपदों के परीक्षा केन्द्रों एवं परीक्षा से सम्बन्धित अन्य कार्यों में निम्नलिखित पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

  • राजपत्रित अधिकारी- 372
  • निरीक्षक- 2142
  • उप निरीक्षक- 7640
  • मुख्य आरक्षी- 8479
  • आरक्षी- 12969
  • होमगार्डस- 749
  • पीएसी - 04 कम्पनी 02 प्लाटून जनपदों में व 03 प्लाटून पीएसी जीआरपी को।
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement