Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लेकर सुरक्षित निकला शिवालिक, एक और टैंकर भी आएगा

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लेकर सुरक्षित निकला शिवालिक, एक और टैंकर भी आएगा

Reported By : Devendra Parashar Edited By : Kajal Kumari Published : Mar 13, 2026 09:23 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 10:44 pm IST

ईरान से भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। होर्मुज स्ट्रेट पार कर 40,000 मीट्रिक टन एलपीजी से लदा शिवालिक शिप भारत पहुंचेगा। इसके साथ ही एक और एलपीजी टैंकर को सुरक्षित भारत आने की अनुमति मिल गई है।

भारत का शिवालिक शिप- India TV Hindi
Image Source : PIB भारत का शिवालिक शिप

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए गुड न्यूज सामने आई है। होर्मुज़ स्ट्रेट से टैंकर क्रॉसिंग पर ईरान से बातचीत पॉजिटिव रही है और इसके बाद ईरान के राजदूत ने कहा-जल्द ही देंगे ख़ुशख़बरी। तो वो खुशखबरी सामने आ गई है और 40,000 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत के टैंकर शिवालिक ने होर्मुज़ स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया है। टैंकर शिवालिक पर 40 हज़ार मीट्रिक टन LPG लदी है और ये टैंकर अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएगा। इसके साथ ही एक और एलपीजी से भरा टैंकर भारत रवाना होगा, इसकी भी अनुमति मिल गई है। इस तरह से दो शिप भारत आएंगे।ईरान के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री से हुई बातचीत पॉजिटिव रही है और अब उसका बेहतर नतीजा सबके सामने है।

ईरान के राजदूत ने पहले ही कहा था-मिलेगी खुशखबरी

भारत में ईरान के एंबेसडर डॉक्टर मुहम्मद फतहली ने भी कन्फर्म किया कि प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां के बीच अच्छी बातचीत हुई है और जल्दी ही गुड न्यूज़ मिलेगी। ईरान के राजदूत बता रहे थे कि भारत और ईरान के उच्च अधिकारियों के बीच अहम बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ मसलों पर मतभेद है, लेकिन, वो उम्मीद करते हैं कि ये मतभेद जल्दी ही सुलझा लिए जाएंगे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारत के जहाज़ सुरक्षित गुज़र सकेंगे।


पीएम मोदी और एस जयशंकर ने की थी बात

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां से फोन पर बात की थी और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरग़ची से फ़ोन पर बात की थी। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर ने ये चौथी बार बात की थी। ईरान के दोनों नेताओं के साथ भारत के टैंकर्स की सुरक्षित निकासी, ईरान पर अमेरिका के हमले और ब्रिक्स को लेकर चर्चा हुई थी। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से वहां रह रहे भारतीयों को लेकर भी चर्चा की थी और  उनकी सुरक्षा की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि जो युद्ध चल रहा है, उसके बजाय डायलॉग और डिप्लोमैसी से मसले हल होने चाहिए। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement