ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है टीमों की रैंकिंग, ये रहा टॉप 5 का हाल
ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है टीमों की रैंकिंग, ये रहा टॉप 5 का हाल
आईसीसी की रैंकिंग सामने आ चुकी है। वैसे तो आईसीसी की ओर से अक्सर ये रैंकिंग जारी की जाती है, लेकिन इस बार ये खास इसलिए है, क्योंकि ये टी20 विश्वकप के बाद आई है। हम आपको आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टॉप 5 टीमों के बारे में यहां बताने जा रहे हैं। इनको जरा गौर से समझिएगा।
Published : Mar 13, 2026 05:35 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 05:35 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी की रैंकिंग सामने आ चुकी है। वैसे तो आईसीसी की ओर से अक्सर ये रैंकिंग जारी की जाती है, लेकिन इस बार ये खास इसलिए है, क्योंकि ये टी20 विश्वकप के बाद आई है। हम आपको आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टॉप 5 टीमों के बारे में यहां बताने जा रहे हैं। इनको जरा गौर से समझिएगा।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त टीम इंडिया पहले नंबर पर है। जब टी20 विश्व कप 2026 शुरू हुआ था, उस वक्त भी भारतीय टीम पहले नंबर पर थी और इसके खत्म होने के बाद भी पहले ही नंबर पर काबिज है। भारत की रेटिंग 273 की है। जो दूसरे नंबर की टीम से काफी ज्यादा है। आने वाले वक्त में भी टीम इंडिया पहले नंबर पर ही रहेगी।
3/6Image Source : ap
आईसीसी टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 में उतरी इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक तो पहुंची, जहां उसका सामना भारत से हुआ। भारतीय टीम ने वहीं पर हराकर इंग्लैंड का खेल खत्म कर दिया और खुद फाइनल में एंट्री कर ली। इंग्लैंड की रेटिंग अभी 259 की चल रही है। जो भारतीय टीम से काफी कम है।
4/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 का ये सीजन काफी खराब गया था। टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। इसके बाद भी टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 258 की है, जो अच्छी तो नहीं है, लेकिन बाकी टीमों से बेहतर कही जा सकती है। हालांकि अगर टीम ऐसा ही खेलती रही तो फिर उसे नीचे जाना होगा।
5/6Image Source : ap
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि वहां उसे भारत से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम का अभियान विश्व कप में काफी अच्छा रहा। इस बीच टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 4 पर है। उसकी रेटिंग अभी 250 का चल रही है।
6/6Image Source : ap
साउथ अफ्रीका की टीम भी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल तक पहुंची और इसके बाद बाहर हो गई। टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर है। जहां उसकी रेटिंग 244 की है। टीम ने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन ऐन मौके पर टीम चूक गई, इसीलिए ट्रॉफी से भी दूर रह गई।