1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Splitsvilla 16 Promo: विला में नई एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या मिस्ट्री गर्ल बन लौटीं रुरु ठाकुर?

Splitsvilla 16 Promo: विला में नई एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या मिस्ट्री गर्ल बन लौटीं रुरु ठाकुर?

 Published : Mar 13, 2026 11:09 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 11:09 pm IST

स्प्लिट्सविला 16 के लेटेस्ट प्रोमो में एक मिस्ट्री गर्ल को 'डोम सेशन' में एंट्री करते हुए दिखाया गया है, जिसे देखकर कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं और फैंस यह अंदाजा लगाने लगते हैं कि कहीं यह वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली रुरु ठाकुर तो नहीं हैं।

Splitsvilla 16 Promo- India TV Hindi
स्प्लिट्सविला 16 का नया प्रोमो Image Source : INSTAGRAM/@MTVSPLITSVILLA,RURUU.THAKURR

स्प्लिट्सविला 16 का नया धमाकेदार प्रोमो आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। नए एपिसोड के प्रोमो में एल्विश यादव को यह कहते हुए दिखाया गया है, 'सिस्टम हैंग होने वाला है।' इसके तुरंत बाद, एक नई लड़की विला में एंट्री करती हुई दिखाई देती है, जो शायद एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो सकती है। वह कौन है? इस बारे अभी तक मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दी है।

रुरु ठाकुर की हुई वापसी?

आने वाले एपिसोड्स में वाइल्ड कार्ड एंट्री कौन हो सकती है। इस बारे में पहले ही कई स्पॉइलर सामने आ चुके हैं और माना जा रहा है कि वह रुरु ठाकुर हैं। नए प्रोमो में एक लड़की को व्हाइट ड्रेस पहनकर डोम सेशन में चलते हुए दिखाया गया है। इसे देखकर वहां बैठे सभी कंटेस्टेंट्स 'वाह' कह उठते हैं और कुछ लोग उसे देख हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, जिसका अभी चेहरा नहीं दिखाया गया है।

स्प्लिट्सविला 16 के नए प्रोमो ने मचाई हलचल

जहां कई लोग स्प्लिट्सविला 16 में रुरु की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना ​​है कि यह कोई और भी हो सकता है, क्योंकि रुरु के शरीर पर बहुत सारे टैटू हैं। इन अफवाहों के बावजूद, हर कोई इस बात को लेकर उत्साहित है कि यह वाइल्ड कार्ड एंट्री घर का माहौल पूरी तरह से कैसे बदल देगी। एक दर्शक ने नए प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आखिरकार, अब यह शो दिलचस्प होने वाला है।' दूसरे दर्शक ने लिखा, 'अब जाकर पता चलेगा कि Yogesh ने आखिर ऐसा क्या कर दिया है!'

क्या रुरु ठाकुर और योगेश रावत कर रहे डेट?

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि रुरु शनिवार या रविवार किस दिन के एपिसोड में एंट्री करेंगी। आगे क्या होता है, यह जानने के लिए हमें नए एपिसोड्स के ऑन-एयर होने का इंतजार करना होगा। ऑनलाइन सामने आए कई स्पॉइलर्स के अनुसार, योगेश और रुरु के साथ जोड़ी बनाएंगे। माना जा रहा है कि आगे चलकर वे इस सीजन की 'आइडियल मैच' भी हो सकते हैं, जिससे आकांक्षा चौधरी का दिल टूट सकता है।

ये भी पढे़ं-

न अश्लीलता-न गाली, 2018 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म, बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

'धुरंधर' एक्टर की Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई एंट्री, रहमान डकैत का ऑन स्क्रीन बेटा बन मिली थी पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन