टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, अब तक नहीं टूटा 2012 का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, अब तक नहीं टूटा 2012 का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप 2026 समाप्त हो चुका है। इस बार भी कई रिकॉर्ड बने, लेकिन साल 2012 में जो कीर्तिमान बना था, वो अब तक नहीं टूटा है। चलिए आपको आज बताते हैं कि टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Mar 13, 2026 12:53 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 12:53 pm IST
1/6Image Source : getty
टी20 विश्व कप 2026 समाप्त हो चुका है। इस बार भी कई रिकॉर्ड बने, लेकिन साल 2012 में जो कीर्तिमान बना था, वो अब तक नहीं टूटा है। चलिए आपको आज बताते हैं कि टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : afp
टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने साल 2012 में 123 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 58 बॉल पर ये ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और सात छक्के लगाए थे। तब से लेकर अब तक इसे ज्यादा रन दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं लगा पाया है।
3/6Image Source : getty
क्रिस गेल ने साल 2007 के आईपीएल में 117 रन बनाए थे। गेल ने केवल 57 बॉल पर इतने रन ठोक दिए थे। ये रिकॉर्ड कई साल तक रहा, बाद में मैकुलम उनसे आगे निकले। गेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में 7 चौके और 10 छक्के लगाने काम किया था। वे अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। साल 2007 में ही पहला टी20 विश्व कप खेला गया था।
4/6Image Source : ap
इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने साल 2014 के टी20 विश्व कप में 116 रनों की नाबाद पारी केवल 64 बॉल पर खेल दी थी। वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। हेल्स ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 11 चौके और 6 छक्के ठोकने का काम किया था।
5/6Image Source : getty
पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने साल 2014 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 62 बॉल पर नाबाद 111 रन बनाए थे। उन्होंने इस मैच में 10 चौके और पांच छक्के लगाए थे। वे पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं।
6/6Image Source : pti
युवराज समरा कनाडा के बल्लेबाज हैं, वे इस लिस्ट में नंबर पांच पर आते है। उन्होंने इसी साल यानी टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 110 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और 6 छक्के लगा दिए थे।