1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योग दिवस कार्यक्रम ने दो गिनीज रिकॉर्ड बनाए

योग दिवस कार्यक्रम ने दो गिनीज रिकॉर्ड बनाए

नई दिल्ली: भारत ने योग के आज दो नये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। 35,985 लोगों ने एक ही स्थान पर योगासन किए और करीब 84 देशों के प्रतिनिधि यहां राजपथ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने

योग दिवस पर बन गए ये दो...- India TV Hindi
योग दिवस पर बन गए ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत ने योग के आज दो नये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। 35,985 लोगों ने एक ही स्थान पर योगासन किए और करीब 84 देशों के प्रतिनिधि यहां राजपथ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए जुटे।
    
आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने आंकड़ों का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, यह भारत के लिए गर्व की बात है कि हमने एक ही दिन में दो कीर्तिमान स्थापित किये। पहले तो हमने 35,985 भागीदारों के साथ एक ही स्थान 'राजपथ' पर योगासन किया और 84 देशों के नागरिकों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीर्तिमान स्थापित करने और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी है।

राजपथ कार्यक्रम ने प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो नये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए। इनमें से पहले के तहत एक ही आयोजन स्थल पर सर्वाधिक संख्या में भागीदारों ने योगासन किए।
    
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के कीर्तिमान सत्यापन मामलों के वैश्विक प्रमुख मार्को सरिगाटी ने बताया कि राजपथ के समारोह ने 19 नवंबर 2005 का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया जब जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के विवेकानंद केन्द्र के नेतृत्व में 362 स्कूलौं के 29973 छात्रों ने 18 मिनट तक सूर्य नमस्कार के लिए कई योग क्रियाएं की थीं।
    
उन्होंने बताया कि दूसरा रिकॉर्ड योग आसन का सर्वाधिक संख्या में विभिन्न देशों के नागरिकों के भाग लेने के बारे में है, यह श्रेणी योग कार्यक्रम के लिए पहली बार पेश की गई है।  
    
उन्होंने कहा कि पहली बार रिकॉर्ड बुक्स में जगह बनाने के लिए किसी योग कार्यक्रम के लिए न्यूनतम मानदंड कम से कम 50 देशों के लोगों का शामिल होना तय किया गया है और आज 84 देशों के नागरिकों ने राजपथ पर योग किया।

अगली स्लाइड में जानिए योग दिवस के दिन और किसने बनाया गिनीज रिकार्ड

Latest India News