UAE के व्यक्ति ने सबसे लंबा शीर्षासन कर गिनीज रिकार्ड बनाने की कोशिश की
दुबई के रहने वाले 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने 61 मिनट तक अपने सिर के बल खड़े रह कर प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज एक नया गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाने की कोशिश की।
दुबई के रहने वाले विग्यापन विशेषग्य इवान स्टेनले 34 मिनट के शीर्षासन के अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। स्टेनले के हवाले से अमीरात 247 न्यूज ने बताया, यह अच्छा लगता है लेकिन कुछ परेशान करने वाला रहा। आखिरी पांच मिनट असंभव थे, शायद मेरे जीवन के सबसे लंबे।
Latest India News