1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीमा पर जारी फायरिंग पर भारत का रुख सख्त, पाक हाईकमिश्‍नर तलब

सीमा पर जारी फायरिंग पर भारत का रुख सख्त, पाक हाईकमिश्‍नर तलब

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्‍तान के हाईकमिश्‍नर अब्‍दुल बासित को तलब किया है। भारत ने फायरिंग पर कड़ा विरोध जताया है। हाईकमिश्‍नर के सामने भी विरोध जताया

सीमा पर जारी फायरिंग,...- India TV Hindi
सीमा पर जारी फायरिंग, भारत सख्त, पाक हाईकमिश्‍नर तलब

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्‍तान के हाईकमिश्‍नर अब्‍दुल बासित को तलब किया है। भारत ने फायरिंग पर कड़ा विरोध जताया है। हाईकमिश्‍नर के सामने भी विरोध जताया जाएगा साथ ही 23 और 24 अगस्‍त को भारत और पाकिस्‍तान के बीच NSA लेवल की बातचीत भी होनी है। उस मीटिंग पर भी भारत अपनी बात रखेगा। पाकिस्‍तान जिस तरह से सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है। उससे बातचीत पर उसकी मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर के लोगों को चोट पहुंचाना बंद करे पाकिस्तान: मुफ्ती सईद

पाक ने आज सुबह बालाकोट सेक्टर में फिर सेना की चौकियों के साथ-साथ रिहाइशी इलाकों पर गोले बरसाये। फायरिंग में एक स्कूल टीचर और एक सरपंच समेत कई लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल भी हैं। पिछले दो दिन से पाकिस्तान की ओर से पुंछ, बालाकोट और शौजियां सेक्टर में गोलीबारी के साथ 120 MM के मोर्टार दागे जा रहे हैं। जिससे कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। सेना गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। निर्मल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से पिछले 15 दिन में 36 बार सीजफायर का उल्‍लंघन किया गया है।

यह भी पढ़े- पाकिस्तान के पंजाब में गृह मंत्रालय पर विस्फोट, 7 की मौत

Latest India News