1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के लोगों को चोट पहुंचाना बंद करे पाकिस्तान: मुफ्ती सईद

जम्मू-कश्मीर के लोगों को चोट पहुंचाना बंद करे पाकिस्तान: मुफ्ती सईद

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2015 11:43 am IST,  Updated : Aug 16, 2015 11:46 am IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने पाकिस्तान की ओर से नागरिक क्षेत्रों में की गई गोलाबारी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि इस्लामाबाद से कहा जाना चाहिए कि वह ‘जम्मू-कश्मीर के

'J&K के लोगों को चोट...- India TV Hindi
'J&K के लोगों को चोट पहुंचाना बंद करे पाकिस्तान'

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने पाकिस्तान की ओर से नागरिक क्षेत्रों में की गई गोलाबारी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि इस्लामाबाद से कहा जाना चाहिए कि वह ‘जम्मू-कश्मीर के लोगों को कष्ट पहुंचाने के लिए सैन्य चालबाजियां बंद करे।'

सईद ने कहा, हम सीमा पर रह रहे अपने बेबस लोगों को सीमा पार से की जाने वाली चालबाजियों का शिकार बनने नहीं देंगे।

जम्मू-कश्मीर में सीमा के पास तनाव में तुरंत कमी लाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत एवं पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व से अपील की कि वे 2003 के संघर्षविराम समझौते का सम्मान करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत