1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कफन में पति, कोमा में पत्नी, दाह संस्कार के कानूनी पचड़े में परिवार, जानिए क्‍या है पूरा मामला

कफन में पति, कोमा में पत्नी, दाह संस्कार के कानूनी पचड़े में परिवार, जानिए क्‍या है पूरा मामला

हिंदुस्तान से हजारों किलोमीटर दूर एक सड़क पर हादसा हुआ। जिसमें एक परिवार में मातम छा गया। जिसमें हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी कोमा में है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वही दूसरी ओर मासूम बेटा अस्पताल में दर्द से तड़प रहा है। जानिए आखिर क्या है

family

कैसे हुआ हादसा
ये फैमिली फोटो मुंबई के पास कल्याण में रहनेवाले गवई परिवार की है। इस परिवार में मां अर्चना गवई और पिता कमलनयन गवई के साथ इनके तीन बेटे हैं। जिसमें बड़े बेटे आनंद हैं, मझले बेटे चंदन और ये सबसे छोटा बेटा स्वप्निल है। इसके अलावा इनके परिवार में दो सदस्य और हैं वो है- मझले बेटे की पत्नी मनीषा और छोटा सा 11 महीने बेटा इबहाम।

  • 4 जुलाई 2016 इन तीनों के लिए काला दिन साबित हुआ। मुंबई के पास कल्याण के इस परिवार के लिए वो सबसे मनहूस दिन था । उस दिन इस परिवार की तमाम खुशियां जलकर खाक हो गईं । एक हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और बेबसी और लाचारी की ऐसी कहानी सामने आई जिसे सुनकर आपकी भी आंखें भर आएगी।
  • सात समंदर पार अमेरिका की एक सड़क पर जोरदार धमाका हुआ। वहां एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हुई और फिर गाड़ियां आग के शोलों में धधकने लगी ।
  • मां अर्चना और पिता कमलनयन न्यूयॉर्क की आईटी कंपनी में काम करने वाले बेटे चंदन और बहू मनीषा और पोते इबहान से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे थे।
  • मम्मी पापा के आने पर चंदन उन्हें न्यूयॉर्क घुमा रहे थे। उन्हें विदेश की मशहूर जगहें दिखाते और बाकी का वक्त दादा दादी अपने पोते इबहाम के साथ बिताते थे ।
  • 4 जुलाई को अमेरिका के इंडेपेंडेंस डे के दिन गवई परिवार न्यूयॉर्क के बीच पर आतिशबाजी देखने गया था।
  • 11 महीने का इबहाम आसमान में उठती रंग बिरंगी रोशनी को देखकर बहुत खुश था। पटाखों के शोर में इबहाम कभी अपनी दादी से लिपटता तो कभी दादा की गोद में चला जाता था। इन्ही लम्हों की जो तस्वीर थी। किसी को नहीं पता था कि ये आखिरी तस्वीर होगी।
  • आतिशबाजी देखकर लौटते वक्त चंन गवई की कार को सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई ।   
  • हादसे की इन डरावनी तस्वीरों से आप हादसे का अंजाम समझ सकते हैं। चंदन गवई की कार आगे की तरफ से पूरे तरह डैमेज हो गई थी साथ ही गाड़ी में आग भी लग गई थी ।
  • सड़क पर एक ही झटके में एक परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। ना चंदन बच सके ना इनके पिता कमलनयन और मां अर्चना। पत्नी मनीषा को डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की और उनके सिर का ऑपरेशन करना पड़ा, जिसके बाद वो कोमा में चली गई। कार में मौजूद सबसे कम उम्र के इबहाम के दोनों हाथ की हडियां टूट गईं और कांच के टुकड़ों से चोट लगी।

अगली स्लाइड में पढ़े सुषमा स्वराज ने क्या उठाया कदम

Latest India News