तिरुअनंतपुरम: पूरी दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवा चुकी भारतीय नौसेना ने एक और कमाल किया है, जिससे भारत को फक्र होगा। बीते शुक्रवार को इंडियन नेवी ने एक बेहद अनूठे ऑपरेशन को अंजाम दिया। दरअसल, इंडियन नेवी के डॉर्नियर विमान ने एक दिल को तिरुअनंतपुरम ले जाने का काम किया। शुक्रवार सुबह तिरुअनंतपुर के श्री चित्रा तिरुनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 46 साल के नीलकंद शर्मा को ब्रेन-डेड घोषित कर दिया गया जिसके बाद शर्मा के परिवार ने उनका दिल दान करने का फैसला किया।
यह पहला मामला है जब एक सैन्य विमान का इस्तेमाल नागरिक मेडिकल इमरजेंसी में किया गया है।
तिरुअनंतपुरम से पहुंचाया कोच्चि
दान किया गया यह दिल कोच्चि के लिसी अस्पताल में भर्ती 47 साल के ऑटो ड्राइवर मैथ्यू अचदन को मिलना तय हुआ। लेकिन तिरुअनंतपुरम से चार घंटे में दिल को कोच्चि ले जाना संभव नहीं था। जिसके बाद नेवी से बात हुई और फिर पुलिस, अस्पताल अधिकारियों और नेवी बहुत करीने से इसके तैयारी की. इसके बाद तिरुअनंतपुरम के डॉक्टरों ने 5 घंटे के ऑपरेशन के बाद शाम 6.10 मिनट पर शर्मा का दिल निकाल लिया।
अग्ली स्लाइड में पढ़ें डॉर्नियर विमान से कैसे भेजा गया 'दिल'
Latest India News