इंडियन नेवी ने किया कमाल
फिर शुरू हुआ सबसे मुश्किल काम, निकाले जाने के 18 मिनट के बाद दिल तिरुअनंतपुरम के इंडियन एयरफोर्स बेस पर पहुंचा और 6.48 पर डॉर्नियर ने दिल के साथ उड़ान भरी जिसके बाद शाम 7.29 पर यह कोच्चि के एयरफोर्स बेस पर उतर गया। वहां से 7.34 बजे दिल को लेकर एंबुलेंस रवाना हो गई. कोच्चि में 200 पुलिसवालों की मदद से ट्रैफिक को पहले ही मैनेज किया जा चुका था लिहाजा लिसी अस्पताल के लिए 10 किलोमीटर का सफर सिर्फ 8 मिनट 32 सेकंड्स में तय हो गया और रात 8 बजे शुरू हुआ ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा।
Latest India News