गुड न्यूज! भारतीय रेलवे 5 अप्रैल से शुरू कर रहा है 71 unreserved train, देखिए पूरी लिस्ट
गुड न्यूज! भारतीय रेलवे 5 अप्रैल से शुरू कर रहा है 71 unreserved train, देखिए पूरी लिस्ट
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 03, 2021 01:20 pm IST, Updated : Apr 03, 2021 01:20 pm IST
जिन रूट्स पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना है, उनमें मुरादाबाद-गाजियाबाद, कानपुर-सीतापुर, सहारनपुर-नंगल डैम, अंबाला-सहारनपुर, प्रतापगढ़-वाराणसी, जलांधर सिटी-पठानकोट, भटिंडा-फाजिल्का, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-गाजियाबाद, रेवाड़ी-मेरठ आदि रूट शामिल हैं।
Image Source : TWITTER.COM/RAILMININDIAगुड न्यूज! भारतीय रेलवे 5 अप्रैल से शुरू कर रहा है 71 unreserved train, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने एकबार फिर यात्रियों को गुड न्यूज दी है। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आने वाली 5 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच भारतीय रेलवे 71 unreserved मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू करने वाला है। जिन रूट्स पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना है, उनमें मुरादाबाद-गाजियाबाद, कानपुर-सीतापुर, सहारनपुर-नंगल डैम, अंबाला-सहारनपुर, प्रतापगढ़-वाराणसी, जलांधर सिटी-पठानकोट, भटिंडा-फाजिल्का, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-गाजियाबाद, रेवाड़ी-मेरठ आदि रूट शामिल हैं। इन ट्रेनों में यात्रा के दौरान कोविड-19 के मद्देनजर बनाए गए प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरूरी है।