इन्दौर: इन्दौर के खजराना क्षेत्र में बेटे के चांटे से अक्रोशित पिता ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सुबह खजराना थाने को सूचना मिली थी कि रॉयल पैलेस कॉलोनी में रहने वाले शाहरुख(22) की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरु की तो परिजनों ने बताया कि शाहरुख रात में छत पर सो रहा था, तभी चोरी की नियत से घुसे कुछ अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी।
पुलिस को परिजनों द्वारा बताई कहानी पर यकीन नहीं हुआ। इस पर जब पुलिस ने अन्य लोगों से पूछ्ताछ की तो मालूम चला कि रात में शाहरुख का उसके पिता बाबू सिद्दीकी के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने अपने पिता के गाल पर चांटे जड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें-
पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो बाबू सिद्दीकी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
बेटे के चांटे से पिता काफी आहत थे। रात को जब बेटा छत पर सो रहा था तो टॉमीनुमा हथियार से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि शाहरुख कोई काम नहीं करता था। इस वजह से पिता उससे काफी परेशान थे। दोनें के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
Latest India News