1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: तीन हज़ार ना मिलने पर प्लंबर ने की हत्या

मप्र: तीन हज़ार ना मिलने पर प्लंबर ने की हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 08, 2016 05:13 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 05:15 pm IST

इन्दौर के बहुचर्चित राजकुमारी कटारिया हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। हत्या पास के स्कूल में प्लम्बिंग का काम करने वाले ने पैसों के लिए की थी। घटना वाले दिन मृतक ने उसे काम के लिए बुलाया था।

murder- India TV Hindi
murder

इन्दौर: इन्दौर के बहुचर्चित राजकुमारी कटारिया हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। हत्या पास के स्कूल में प्लम्बिंग का काम करने वाले ने पैसों के लिए की थी। घटना वाले दिन मृतक ने उसे काम के लिए बुलाया था। जिसकी मजदूरी उसने तीन हजार रुपये मांगी थी। आरोपी पर पहले से ही पचास हजार रुपये का कर्ज था। जिसे चूकाने के लिए उसे पैसों की जरुरत थी। आरोपी ने दस साल पहले भी एक महिला की हत्या की थी। लेकिन सबूत नहीं मिलने पर वह जेल से छूट गया।

घर के अंदर घुसकर की थी हत्या-

31 मई को पलासिया क्षेत्र की बैकुंठधाम कॉलोनी में रहने वाले राजेन्द्र कटारिया की पत्नी राजकुमारी कटारिया की घर के अन्दर घुस कर हत्या कर दी गई थी। उनके सिर पर घातक प्रहार किया गया था और पीठ में 15 घाव के निशान मिले थें। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए दस हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की थी और अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस जांच में हुआ था सोनू पर शक-
जांच के दौरान पुलिस को कटारिया के घर के पास संचालित होने वाले मिनी हाईटस स्कूल में काम करने वाले सोनू सरकडे के बारें में कुछ जानकारी मिली। सोनू घटना के बाद से ही गायब था। उसके सम्बन्ध में जब पुलिस ने और छानबीन की तो शंका हुई कि हत्या के पीछे सोनू ही तो नहीं। पुलिस उसके घनश्याम नगर के मकान में पहुंची तो वह वहाँ भी नहीं मिला। आखिरकार उज्जैन से पुलिस ने सोनू को पकडा और उससे पूछताछ करी तो उसने बताया कि वह राजकुमारी कटारिया के यहाँ काम के लिए जाता रहता था। तीन चार बार वह काम कर चुका था।

अगली स्लाइड में और पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत