1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IRCTC की वेबसाइट हैक, एक करोड़ लोगों का डाटा चोरी होने की आशंका

IRCTC की वेबसाइट हैक, एक करोड़ लोगों का डाटा चोरी होने की आशंका

रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की ई-टिकटिंक वेबसाइट हैक होने की खबर है। इससे करीब एक करोड़ से भी ज्यादा कस्टमर्स का पर्सनल डेटा सर्वर से चुरा लिया गया है। ये न केवल आईआरसीटीसी के लिए मुसीबत है बल्कि सेफ्टि और सिक्युरिटी के लिहाज से भी स

irctc- India TV Hindi
irctc

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की ई-टिकटिंक वेबसाइट हैक होने की खबर है। इससे करीब एक करोड़ से भी ज्यादा कस्टमर्स का पर्सनल डेटा सर्वर से चुरा लिया गया है। ये न केवल आईआरसीटीसी के लिए मुसीबत है बल्कि सेफ्टि और सिक्युरिटी के लिहाज से भी समस्या पैदा कर सकता है।

एक वरिष्‍ठ रेल अधिकारी ने बताया कि इन जानकारियों के आधार पर फर्जी दस्‍तावेज बनाए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी पर रेल रिजर्वेशन के लिए रोजाना लाखों यूजर अपनी पर्सनल डिटेल भरते हैं। इनमें पैन कार्ड नंबर भी शामिल होता है। हालांकि इस बारे में सरकार को जानकारी दे दी गई है। महाराष्‍ट्र सरकार मामले को लेकर अलर्ट है।

देखें: नागा साधुओं से जुड़े 10 अनसुने तथ्य
        यें है दिल्ली की 11 हांटेड जगह

महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, इन जानकारियों की सीडी बनाकर बेची जा रही है। समझा जाता है कि हैकर्स से यह जानकारी मार्केटिंग कंपनियां खरीद रही हैं, जो इनका इस्तेमाल टेली मार्केटिंग कॉल्स आदि के लिए कर सकते हैं। एक रेलवे अधिकारी ने कहा, 'अगर ऐसा हुआ है तो चुराए हुए डेटा का दुरुपयोग किया जा सकता है, कोई उनसे फर्जी डॉक्युमेंट्स बना सकता है।'

वहीं आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट हैक होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि, यह जरूर कहा गया है कि रेलवे यात्रियों की जानकारी बेचने की शि‍कायत जरूर आई है।

Latest India News