1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज ISRO का सबसे बड़ा कमर्शियल मिशन

आज ISRO का सबसे बड़ा कमर्शियल मिशन

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सबसे बड़े कमर्शियल मिशन के तहत आज PSLV C-28 के जरिए ब्रिटेन के 5 उपग्रहों को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा।   इन उपग्रहों का कुल वजन 1,440 किलोग्राम है.

ISRO का सबसे बड़ा...- India TV Hindi
ISRO का सबसे बड़ा कमर्शियल मिशन आज होगा लांच

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सबसे बड़े कमर्शियल मिशन के तहत आज PSLV C-28 के जरिए ब्रिटेन के 5 उपग्रहों को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा।
 
इन उपग्रहों का कुल वजन 1,440 किलोग्राम है. इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा जाएगा।
 
इन पांच सेटेलाइट का वजन 1440 किलोग्राम है। श्रीहरिकोट से आज रात 9.58 पर ये लॉन्चिंग की जाएगी। इससे पहले इसरों की ओर से 30 जून 2014 को फ्रांस के 712 किलो के उपग्रह को अंतरिक्ष में छोड़ा गया था।
 
यह ब्रिटेन के तीन DMC-3 उपग्रहों को 647 किमी दूर सन सिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित करेगा। इसके साथ दो माइक्रो सैटेलाइट भी होंगे।
 
इस मिशन की सफल लॉन्चिंग के साथ ही भारत कमर्शियल प्रक्षेपण करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसके अलावा उपग्रहों को लॉन्चर पर चढ़ाने के लिए इसरो ने दो खास एडॉप्टर तैयार किए हैं।

यह भी पढ़े- आज सेना में शामिल होगी आकाश वायुरक्षा प्रणाली

Latest India News