शोपियां में गोलियों से छलनी लेफ्टिनेंट का शव बरामद, मचा हड़कम्प
शोपियां में गोलियों से छलनी लेफ्टिनेंट का शव बरामद, मचा हड़कम्प
India TV News Desk
Published : May 10, 2017 08:29 am IST, Updated : May 10, 2017 02:36 pm IST
जम्मू-कश्मीर में सेना के अधिकारी का शव मिलने हड़कम्प मच गया है। शोपियां में गोलियों से छलनी शहीद का शव बरामद हुआ। सेना के अधिकारी का कुलगाम के उमर फयाज के रूप में पहचान हुई है।
ummar_fayyaz
नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार सुबह एक सैन्य अधिकारी का गोलियों से छलनी शव मिला है। शव की पहचान सैन्य लेफ्टिनेंट उमर फयाज के रूप में की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने अधिकारी को मंगलवार शाम कुलगाम जिले से अगवा कर लिया था, जहां वह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे।" (ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर)
राज्य पुलिस ने अपने कर्मियों को सलाह जारी कर कहा है कि वे तब तक अपने पैतृक घरों में खासतौर पर दक्षिण कश्मीर में न जाएं जब तक कि इसे वापस नहीं ले लिया जाता। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम जिलों सहित अधिकांश जिलों में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
वहीं दूसरी तरफ शोपियां में मंगलवार देर शाम को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आशिक टाक आतंकियों के हमले में बाल-बाल बच गए। इस बीच, आतंकी गडूरा (पुलवामा) में सफेद रंग की बिना नंबर के नई ऑल्टो कार छीनकर फरार हो गए। इसके बाद पूरी वादी में अलर्ट कर दिया गया है।
शोपियां जिला पुलिस मुख्यालय में उपाधीक्षक आशिक टाक एक अभियान के सिलसिले में बहीबाग की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कुंडलन के पास आतंकियों ने उनके वाहन पर घात लगाकर हमला किया। पुलिस उपाधीक्षक व उनके सुरक्षा दस्ते ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया, लेकिन आतंकी भाग निकले।
करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से चली गोलियों में कोई नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है।