1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के दौर में सिर्फ डेढ़ लाख में पूरे ठाट से शादी, मेन्यू जानकर रह जाएगे आप दंग!

नोटबंदी के दौर में सिर्फ डेढ़ लाख में पूरे ठाट से शादी, मेन्यू जानकर रह जाएगे आप दंग!

यह जगह है बैंगलुरु से 30 किलोमीटर दूर बनरगट्टा रोड पर बने श्री आशापुरा माताजी धाम में। जहां पर लगभग 12 बजे धूमधाम से दूल्हा घोड़ी चढकर आया। वो भी पूरे शाही अंदाज में। इस समां को देखकर आप कहेंगे कि किसी की बहुत ही खर्च किया है, लेकिन दरवाजे में पहुंचे

Jain Trust, Bengaluru- India TV Hindi
Jain Trust, Bengaluru

बेंगलुरु: नोटबंदी के इस दौर में हर कोई कैश की किल्लत से जूझ रहा है। हर जगह बैंक, एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और शादी के लिए सिर्फ ढाई लाख की रकम बैंकों से मिल रही हैं। ऐसे समय में अगर आपको पता चले कि सिर्फ डेढ़ लाख रुपए में आपकी पूरी शादी हो जाएगी वो भी तमाम सुविधाओं के साथ, तो आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या मजाक है? ऐसा कहीं नहीं हो सकती है? इस मंदी के दौर में कैसे हो सकता है?  हम आपको अपनी खबर में एक ऐसी जगह के बारे में बताते है जहां पर डेढ़ लाख में शादी होने के साथ-साथ हर सुविधा भी मिलेगी।

ये भी पढ़े-

यह जगह है बैंगलुरु से 30 किलोमीटर दूर बनरगट्टा रोड पर बने श्री आशापुरा माताजी धाम में। जहां पर लगभग 12 बजे धूमधाम से दूल्हा घोड़ी चढकर आया। वो भी पूरे शाही अंदाज में। इस समां को देखकर आप कहेंगे कि किसी ने बहुत खर्च किया है, लेकिन दरवाजे पर पहुंचने पर जो पता चला उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

डेढ़ लाख में शादी, मेन्यू जान रह जाएंगे हैरान

  • जितनी सस्ती शादी लेकिन इसकी मेन्यू जानकर आप दंग रह जाएंगे। महज डेढ़ लाख रुपए में
  • 250 बारातियों के लिए खाना
  • ठहरने के लिए 10 AC कमरे
  • शहर से यहां तक आने के लिए बारातियों और लोगों के लिए 2 बस
  • 21 प्रकार के पकवान (दक्षिण के इडली डोसा से लेकर राजस्थान की गूंथा मेथी से लेकर बंगाली रसगुल्ले और काजू बर्फी तक)
  • बैंड बाजा
  • घोड़ी
  • पंडित जी
  • वरमाला

ऐसे की गई है पकवान की व्यवस्था

  • शुरुआत वेलकम जूस ( मिल्क, ठंडाई या शरबत)
  • सुबह के नाश्ते में 8 आइटम (बादाम सीरा, जलेबी, केसर दूध, साउथ इंडियन डिश, खाकरा)।
  • वहीं सुबह के भोजन में कुल 21 आइटम (अलग-अलग किस्म के पनीर के आइटम और कई तरह की मिठाईयां)
  • शाम को हाई टी में 8 आइटम शामिल है।

अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे किया इंतजाम

Latest India News