गोरखपुर: शादियों में फायरिंग का जानलेवा शौक कब किसकी मौत लोकर आ जाएं पता नहीं। कब खुशियां मातम में बदल जाएं किसी को इस बात की खबर किसी को न होती है। इस बार इस हर्ष फायरिंग में एक मासूम की मौत सबब बनकर सामने आया है। गोरखपुर के कैंट एरिया में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हें के 10 साल के भांजे श्रेयांश को गोली लग गई। जिससे उसकी मौकें में ही मौत हो गई।
ये भी पढ़े-
- Viral Video: वरमाला के समय हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हा हुआ शर्म से पानी-पानी
- इस फीचर से आपका Paytm Wallet होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित
9 दिसंबर को दूल्हे ओम सिंह की शादी सुमन के साथ हुई। जिसका रिसेप्शन 11 दिसंबर को था। जिसमें हर कोई अपनी मस्ती में मस्त था। हर तरफ खुशिया ही खुशियां थी। 10 साल का श्रेयांश भी अपने मस्ती में था।
- दूल्हे का दोस्त दुर्गेश दुबे का छोटा भाई दिलीप औपने दोस्त चिंटू यादव के साथ समारोह में पहुंचा।
- सभी लोग स्टेज में बैठो वर-वधु को आर्शीवाद दे रहे थे। पास में ही श्रेयांश खड़ा हुआ था।
- इसी बीच दिलीप और चिंटू अवैध हथियार से फायरिंग करने लगे। जिन्हें सभी ने रोका लेकिन अधिक नशे में होने के कारण वह नहीं माने। इसी बीच एक गोली तमंचे में फंस गई। जिसे निकालने का प्रयास करने लगे और तभी गोली चल गई और सीधे जाकर डीजे के सामने कुर्सी पर बैठे श्रेयांस को जा लगी जिससे वह तुरंत तड़पने लगा जिसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- इस घटना और खून देखकर श्रेयांश की मां रंजना और दुल्हन सुमन मौके में ही बेहोश होकर गिर गई और देखते ही देखते शादी का जश्न अफता-तफरी में बदल गया।
दोनो आरोपी भागने में कामयाब, बाद में एक पकड़ा गया
- इस घटना के बाद लोगो ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन्होनें तमचें को उन लोगों को ऊपर सटा दिया। जिसके कारण वह डर घए और आरोपी स्कूटी से भागने में कामयाब हो गए।
- रिसेप्शन में गोलीबारी और बच्चे के जख्मी होने की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तफ्तीश शुरु कर दी।
- लोगों से पूछताछ की जिसमें ये बात सामने आई कि श्रेयांश सिंह को लगी वो दीपक दूबे के तमंचे से निकली थी।
- मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस तफ्तीश के बाद ठेकेदार दीपक दूबे के पीछे लग गई। उसके ठिकानों पर दबिश दी गई। जिसके बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
कौन था मासूम श्रेयांश
- दूल्हे औमसिंह की 4 बहने है। जिसमें सबसे बड़ी बहन रंजना की इकलौती संतान श्रेयांश था। श्रेयांश के पिता शारदेश कुमार एक ट्रेजरी ऑपिस देवरिया में कार्यरत है। जो कि अपनी साले की शादी के लिए पूरी फैमिली के साथ आवास-विकास आ गए थे।
- श्रेयांश गोरखपुर के कैंट इलाके के तारामंडल स्थित माउंट जी लिट्रा स्कूल में क्लास 5 में था।
- वह पढ़ने में बहुत तेज था। हमेशा फर्स्ट क्लास आता था।
हार्ईकोर्ट द्वारा समारोह में हर्ण फायरिंग में रोक लगी है। पिर बी लोग अपनी आदतो से बाज नहीं आ रहे है। जिसका एक नमूना मासूम को अपनी जान गवां कर देना पड़ा।
देखे वीडियो-