ब्रज में दो दिन रहेगी जन्माष्टमी की धूम, लगेगा 11 हजार किलो प्रसाद का भोग
मथुरा: ब्रज में पिछले कुछ वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दो दिन यानी 5-6 सितंबर को मनाया जाएगा और इसके लिए शहर में व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं ताकि
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिला प्रशासन ने भी लाखों श्रालुओं के आने की संभावना के अनुसार सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्र में कुल मिलाकर 3000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे जिनमें से तीन एएसपी, 16 सीओ, 250 दरोगा, 1000 सिपाही, 50 महिला दरोगा, 250 महिला सिपाही, दो टीआई, सात टीएसआई, 70 गोपनीय शाखा के लोग, पांच बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड़, 12 कंपनी पीएसी सहित अन्य सुरक्षा से जुड़े लोग जन्मस्थान के बाहरी जोन में तैनात किए जाएंगे।
आतंरिक सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के 500, पीएसी के 250 जवान भी तैनात रहेंगे। निगरानी टावरों से हर व निगरानी की जाएगी। जन्मस्थान की ओर जाने वाले मार्गों पर 11 वाहन पार्किंग बनाई गई हैं और वहां भी पुलिस तैनात की जाएगी।
कनाडा की क्लिप आर्ट तकनीक से हो रहीं है सजावट
मंदिर के आसपास जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग की भी कई टीमें कार्यरत रहेंगी। कपिल शर्मा ने बताया कि इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सजावट के लिए कनाडा की क्लिप आर्ट तकनीकि का प्रयोग किया जा रहा है जिससे उसकी भव्यता एवं दिव्यता में चार चांद लग जाएंगे तथा संपूर्ण श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर अद्भुत आभा से दमकता नजर आएगा।
पुष्पघंट फूल बंगला: आस्था कला और तकनीक का संगम
सचिव ने बताया कि जन्मोत्सव के मुख्य स्थल भागवत भवन में ठाकुरजी के लिए पुष्पघंट फूल बंगला बनाया जा रहा है जिसमें भगवान के प्रति आस्था, कला एवं तकनीकि का संगम नजर आएगा। इसके लिए एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।
शर्मा ने बताया कि इस विधा से ब्रज के कारीगरों को रूबरू कराने के लिए कनाडा से खासतौर पर दो विशेषज्ञ भी पिछले दिनों मथुरा आए थे जो वर्तमान में फूल बंगला की रूपरेखा को तैयार करने में व्यस्त हैं। उन्हौंने बताया कि मंदिरों को सजाने-संवारने तथा सतरंगी रोशनी से जगमगाने का कार्य अब अंतिम चरण में है।
अगली स्लाइड में पढ़े- ठाकुर जी को 11 हजार किलो. प्रसाद का लगेगा भोग
