1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रज में दो दिन रहेगी जन्माष्टमी की धूम, लगेगा 11 हजार किलो प्रसाद का भोग

ब्रज में दो दिन रहेगी जन्माष्टमी की धूम, लगेगा 11 हजार किलो प्रसाद का भोग

मथुरा: ब्रज में पिछले कुछ वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दो दिन यानी 5-6 सितंबर को मनाया जाएगा और इसके लिए शहर में व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं ताकि

ठाकुर जी को 11 हजार किलो. प्रसाद का लगेगा भोग

सचिव ने बताया कि इस बार ठाकुर जी को 11 हजार किलोग्राम प्रसाद का भोग लगाया जाएगा जो जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से रात तक वहां आने वाले श्रालुओं को वितरित किया जाता रहेगा। वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी, राधा स्नेह बिहारी मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा-श्यामसुंदर मंदिर, राधा-दामोदर मंदिर, इस्कॉन मंदिर एवं नन्दगांव के नन्दबाबा मंदिर आदि कु अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा।

 ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर: दो बजे होगी प्रभु की मंगला आरती

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सामान्य प्रशासन प्रबंधक उमेश सारस्वत के अनुसार जन्माष्टमी के पर्व पर मध्य रात्रि पश्चात दो बजे प्रभु की मंगला आरती होगी। ऐसा वर्ष में केवल एक ही बार होता है।

उत्तर भारत में वृन्दावन स्थित दक्षिणी शैली के सर्वाधिक विशाल भगवान गोदा-रंगमन्नार मंदिर सोने के ले वाला मंदिर के नाम से विख्यात के प्रबंधक राजकुमार सूद ने बताया कि मंदिर में 6 सितंबर को भगवान के जन्माभिषेक के पश्चात अगले दिन शाम पांच बजे ल के मेले का आयोजन होगा।

नन्दगांव स्थित मंदिर के पुजारी ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि उनके यहां खुर गिनती की परंपरा के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रक्षाबंधन से आठवें दिन यानि 6 सितंबर को ही मनाया जाएगा

अगली स्लाइड में देखे ठाकुर जी की मनमोहक तस्वीरें

Latest India News