कटंगी निवासी संदीप के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और उसने बालाघाट निवासी विशाल तांडी और जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के नागपुर निवासी ब्रजेश डहरवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपियों ने कथित तौर पर संदीप की हत्या करके शव को नागपुर के पास जलाकर ठिकाने लगाने की बात कही है। बताया गया है कि पुलिस का दल संदिग्ध आरोपियों को लेकर नागपुर की ओर आज रवाना हो गया।
बालाघाट जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो जाने की संभावना है।
उनका कहना है कि संदीप की रंजिश कुछ पूंजीपतियों से थी और खबरों के प्रकाशन को लेकर उनसे विवाद की बात कही जा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि संदीप के खिलाफ अनेक रिपोर्ट भी हुयी हैं जिनके आधार पर मामले भी दर्ज हुए हैं।
संदीप कोठारी कुछ समय पहले तक जबलपुर से प्रकाशित होने वाले एक अखबार से जुडे थे। इसके बाद वह स्वयं ही काफी सक्रिय हो गए थे।
Latest India News