1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: पुलिस चौकी में घुसी BJP नेता की कार, 2 घायल

मुंबई: पुलिस चौकी में घुसी BJP नेता की कार, 2 घायल

महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई की एक पुलिस चौकी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक विधायक की गाड़ी चौकी में ही घुस गई। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि गाड़ी भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरदार तारा सिंह की बताई जा रही है।

car- India TV Hindi
car

मुंबई: मुंबई के भांडुप इलाके में बीती रात करीब एक बजे तेज़ रफ्तार कार पुलिस चौकी की दीवार तोड़ती हुई अंदर घुस गई। कार बीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह की थी।  हादसे में गाड़ी का ड्राइवर और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (जम्मू: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, BSF का एक जवान शहीद)

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त MLA तारा सिंह गाड़ी में मौजूद नहीं थे। उनका ड्राइवर गाड़ी लेकर कहीं जा रहा था। कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि ड्राइवर ने पहले सड़क पर एक मोटर साइकिल और एक कार को टक्कर मारी। फिर संतुलन बिगड़ने पर पुलिस चौकी की दीवार से टकराती हुई अंदर जा घुसी।

Latest India News