A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाफिज सईद को देश कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा: सैयद अकबरूद्दीन

हाफिज सईद को देश कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा: सैयद अकबरूद्दीन

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि मुम्बई हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद के मामले में न्याय किया जायेगा और जो उसने किया है, देश उसे कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा।

Syed Akbaruddin- India TV Hindi
Syed Akbaruddin

नयी दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि मुम्बई हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद के मामले में न्याय किया जायेगा और जो उसने किया है, देश उसे कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा। उन्होंने सॉफ्ट पावर पर एक सम्मेलन के इतर कहा कि हाफिज सईद के मामले में न्याय किया जायेगा और जो उसने किया है, उसे देश भूलेगा नहीं और न ही माफ करेगा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक विकासशील देश के रूप में भारत की प्रमुख जरूरत हमेशा आंतरिक होगी। यह देखते हुए कि हम एक अरब से अधिक लोगों का देश हैं, हमारी सार्वजनिक कूटनीति का हर पहलू हमारी आंतरिक परिस्थितियों में सुधार की दिशा में होगा। उन्होंने देश के सामने खड़ी कुछ प्रमुख चुनौतियों को भी गिनाया।

उन्होंने कहा कि भारत जलवायु (परिवर्तन) और स्वच्छता जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है और यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि हमें सुधार करने की जरूरत है। मैंने 2014 से पहले किसी भी राजयनिक को हमारी कमियों को स्वीकार करते हुए नहीं देखा है।

Latest India News