1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरदा रेल हादसा- 29 की मौत,150 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

हरदा रेल हादसा- 29 की मौत,150 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा के पास भारी बारिश के कारण कामायनी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है जब्कि 50 लोग घायल होने की ख़बर है। 150 से

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया।

- मरने वालों में 6 पुरुष, 7 महिलाएं, 6 बच्चे शामिल।

- NDRF की टीम बचाव राहत कार्य में जुटी

- कामायनी एक्प्रेस मुंबई से वाराणसी की ओर जा रही थी।

- जनता एक्सप्रेस जबलपुर से मुंबई जा रही थी

एक ही जगह पर कैसे हुआ दो ट्रेनो का हादसा

रेलवे प्रवक्ता अनिल सक्सेना के अनुसार, पटरियों पर पानी था और पुल डूबा हुआ था। इस वजह से कामायनी एक्सप्रेस के आखिरी डिब्बे पटरी से उतर गये। लगभग उसी समय दूसरी पटरी पर जनता एक्सप्रेस का इंजन और डिब्बे भी पटरी से उतर गये। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है। 

हरदा के कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव के अनुसार  खिड़किया और हरदा स्टेशन के पास माचक नदी पर घटना घटी। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रेनों के कुछ डिब्बे और इंजन पानी में हैं।

जनता एक्‍सप्रेस भी उसी जगह पटरी से उतरी

जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस भी उसी जगह पटरी से उतरी गयी। होशंगाबाद के डिवीजनल कमिश्नर वी के बाथम ने यह जानकारी दी। 

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, आपात चिकित्सा और अन्य राहतकर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं। अंधेरे और पानी से बाधा आ रही है लेकिन हरसंभव मदद का आदेश दिया है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि बोगियों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

Latest India News