1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरदा रेल हादसा- 29 की मौत,150 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

हरदा रेल हादसा- 29 की मौत,150 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा के पास भारी बारिश के कारण कामायनी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है जब्कि 50 लोग घायल होने की ख़बर है। 150 से


हरसंभव मदद के लिए तैयारी कर रहे हैं, कोई कोशिश नहीं छोड़ेंगे

रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, हम सूचना के आधार पर हरसंभव मदद के लिए तैयारी कर रहे हैं, कोई कोशिश नहीं छोड़ेंगे। 
उन्होंने कहा, रेलवे प्रशासन और मध्य प्रदेश सरकार कामायनी एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद यात्रियों को बचाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। जीएम, डीआरएम, आरपीएफ और मेडिकल स्टाफ को पहुंचने का निर्देश दिया है।  रेलवे अधिकारी दो ट्रेनों के पटरी से उतरने की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

राहत बचाव कार्य जारी

NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य मे जुटी है जनता एक्सप्रेस के दो डिब्बे आभी भी पानी मे है। जबकि कामायनी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पानी से बाहर निकाले गए। अब तक 16 लोगों की मौत

डॉक्‍टरों की टीम घटनास्‍थल पर पहुंची

डॉक्टरों और अद्र्धचिकित्सकीय स्टाफ के साथ एक राहत ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंची। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, आपात चिकित्सा और अन्य राहतकर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं। अंधेरे और पानी से बाधा आ रही है लेकिन हरसंभव मदद का आदेश दिया है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोगियों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

अगली स्लाइड में देखें ट्रेन हादसे पर सुरेश प्रभू का ट्वीट रिएक्शन

Latest India News