Image Source : ptipm modi
PM मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोल्लम में उस जगह का दौरा करने पहुंचे जहां सुबह हादसा हुआ। मोदी ने सीएम ओमान चांडी के साथ मिलकर हालात का जायजा लिया मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों से बातचीत करके जानने की कोशिश की कि आखिर ये दर्दनाक हादसा क्यों और कैसे हुआ। दूसरी तरफ रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। एनडीआरएफ के अलावा तीनों सेनाएं भी अपने तरीकों से घायलों की मदद में लग गई है।
110 मौतों का गुनहगार कौन ?
इस बीच मंदिर के आसपास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ तीनों सेनाएं भी किसी न किसी तरह से लोगों की मदद में जुट गई है। आशंका है कि अभी भी बहुत से लोग मंदिर के मलबे में दबे हो सकते हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। सिर्फ केरल की ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में भी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि जरुरत पड़ने पर मरीजों को वहां हेलिकॉप्टर की मदद से पहुंचाया जा सके। बताया जा रहा है कि मंदिर प्रशासन ने आतिशबाजी के लिए प्रशासन से कोई इजाजत नहीं ली थी। लिहाजा मंदिर की मैनेजमेंट कमिटी के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए मंदिर में मातम पर सवाल-
Latest India News