1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल के मंदिर में सबसे बड़ा अग्निकांड, रंग बिरंगी रोशनी ने छीनी 110 जिंदगियां

केरल के मंदिर में सबसे बड़ा अग्निकांड, रंग बिरंगी रोशनी ने छीनी 110 जिंदगियां

कोल्लम: एक चिंगारी से कैसे सैकड़ों घरों में मातम फैल गया है ये बात केरल के पुतिंगल मंदिर में हुए अग्निकांड से पता चलती है। सालाना परंपरा के नाम पर मंदिर में हजारों की तादाद

Image Source : ptikerala tragedy

पूरे केरल में मशहूर है पुतिंगल मंदिर की आतिशबाजी

दरअसल केरल के कोल्लम जिले के पेरावुर के पुतिंगल मंदिर में हर साल नवरात्रि के दौरान सालाना उत्सव मनाया जाता है और वो आतिशबाजी के मुकाबले के साथ खत्म होता है। शनिवार को भी रात करीब 1.30 बजे तक समारोह चला और फिर आतिशबाजी शुरु हो गई। बताया जाता है कि ये आतिशबाजी पूरे केरल में मशहूर है और इसे देखने के लिए हर साल हजारों की तादाद में श्रद्धालु जमा होते हैं। इस बार भी भारी भीड़ थी।

ऐसे हुआ मंदिर में हादसा-

पुलिस ने आतिशबाजी स्थल से करीब 50 मीटर दूर तक बेरिकेडिंग कर रखी थी।

मंदिर के चारों तरफ नारियल के पेड़ है लिहाजा श्रद्धालु कमेटी ऑफिस की बिल्डिंग के पास थे ताकि आतिशबाजी के नजारे को साफ- साफ देख सकें।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाकी बचे पटाखों के ढेर में चिंगारी गिर गयी एक जोरदार विस्फोट हुआ।

उस विस्फोट की वजह लगी आग में 50 मीटर के दायरे में मौजूद सभी लोग झुलस गए।

धमाका कितना जोरदार था इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसकी चपेट में आकर 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए आतिशबाजी से हुआ अग्निकांड-

Latest India News