कोल्लम: केरल के कोल्लम जिले में आज रविवार सुबह पुत्तिंगल मंदिर में आग लगने के कारण 110 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 350 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों को विभिन्न अस्पातालों में भर्ती कराया गया है। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने घटना पर दुख जताते हुए इसे बड़ी त्रासदी करार दिया है, उन्होंने अपने सभी चुनाव कार्यक्रम रद़द कर दिए हैं और वे घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्नितला ने इस हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटाखों में आग लगने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।
राहत और बचाव अभियान में 100 से अधिक एंबुलेंस लगी
घायलों को समय पर मदद देने और बचाव कार्य के लिए 100 से अधिक एंबुलेस का उपयोग किया गया है, घायलों को स्थानिय अस्पताल के साथ ही त्रिवेंद्रम और कोच्चि भी ले जाने की व्यवस्था की गई है।
HELPLINE NUMBER : 0474 2512344, 949760778, 949730869
सुबह 3.30 बजे के आसपास, आतिशबाजी की चिंगारी से हुआ हादसा !
स्थानीय प्रशासन के अनुसार घटना आज सुबह 3 बजे उस वक्त घटित हुई जब मंदिर मे वार्षिकोत्सव को दौरान आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के दौरान कुछ चिंगारियां मंदिर में रखे पटाखों तक चली गई जिसके चलते अचानक से विस्फोट हुआ जिसके बाद देखते ही देखते कुछ ही पलों में भयानग आग लग गई।
मंदिर में नवरात्र का उत्सव मनाया जा रहा था। रात तड़के 3.30 बजे आतिशबाजी की गई। इसी आतिशबाजी के दौरान आग लगी और मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। कई लोगों की आग के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। 350 से ज्यादा जख्मी लोगों को अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। 86 से ज्यादा लोगों के मरने की पुष्टि की जा चुकी है।
PM मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोल्लम के निकट पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद स्थिति का जायजा लेने यहां पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ओमान चांडी और अन्य सांसदों ने उनकी अगवानी की। यहां पहुंचते ही मोदी तुरंत घायलों को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। इससे पहले चांडी ने केरल आकर दुख बांटने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में केरल आने के लिए वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भी आभारी हैं।
हादसे को दिल दहलाने और चौंकाने वाला बताते हुए मोदी ने मृतकों के निकटतम परिजनों को दो लाख रूपए प्रति व्यक्ति तथा घायलों को 50,000 रूपए प्रति व्यक्ति सहायता राशि देने की घोषणा की। आज दिन में मोदी ने चांडी से बातचीत की और सभी तरह की मदद करने संबंधी केन्द्र की इच्छा से उन्हें अवगत कराया।
ये भी पढ़ें: केरल मंदिर हादसा: चांडी ने कहा, दुर्घटनास्थल पर हालात खतरनाक
अगली स्लाइड में देखें केरल मंदिर हादसे का पूरा VIDEO...
Latest India News