विस्फोट की आवाज दो किलोमीटर तक सुनीं गई
आतिशबाजी की जिंगारी के चलते मंदिर के एक हिस्से में रखे फटाखों में विस्फोट हुआ। घटना के गवाह रहे कुछ लोगों के अनुसार सुबह 3.35 के आसपास इस विस्फोट की आवाज मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर तक सुनी गई।
PM ने कहा ‘यह घटना दिल दहला देने वाली’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोल्लम जिले के पुतिंगल मंदिर में हु हादसे पर दु:ख जताते हुए कहा है कि मैं घायलो के लिए दुआ करता हूं। यह घटना दिल दहला देने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। मोदी ने केरल के सीएम ओमन चांडी से चर्चा की है। मोदी ने उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया है।
इमारत गिरने से अधिक लोग मरे
आतिशबाजी के दौरान चिंगारी जब पटाखों के ढेर तक पहुंची तो भयानक विस्फोट हुआ और देखते ही देखते स्थिति विकराल हो गई,इस विस्फोट के चलते देवासम बोर्ड ऑफिस की इमारत गिर गई और बड़ी संख्या में लोग इस इमारत की चपेट में आ गए और दबने के चलते कई लोगों की मौत हो गई।
नियमों को तोड़ने के चलते हुआ हादसा, आतिशबाजी की अनुमति नहीं दी गई थी। केरल के कलेक्टर ए शाइनमोल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मंदिर में आतिशबाजी करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
कहां है कोल्लम
गौरतलब है कि केरल में कोहल्लम एक छोटा सा शहर है,जो समुद्र के किनार बसा है। पुत्तिंगल मंदिर कोल्लम से मात्र 20 किलोमीटर की दूर पारावुर में है। पुत्तिंगल मंदिर का इतिहास पुराना है और यह केरल के प्राचीन मंदिरो में से एक है।
Latest India News