1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर हमले में शामिल तीसरे आतंकवादी की तलाश जारी

कश्मीर हमले में शामिल तीसरे आतंकवादी की तलाश जारी

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सैन्य शिविर पर हुए हमले के बाद फरार एक आतंकवादी की तलाश के लिए शुक्रवार को एक बार फिर अभियान शुरू किया गया।

Kupwara Encounter- India TV Hindi
Kupwara Encounter

श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सैन्य शिविर पर हुए हमले के बाद फरार एक आतंकवादी की तलाश के लिए शुक्रवार को एक बार फिर अभियान शुरू किया गया। सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इस दौरान दो आतंकवादी भी मारे गए, जबकि एक अन्य भाग निकलने में कामयाब रहा। बताया जाता है कि वह घायल है। पुलिस के मुताबिक, सेना ने आतंकवादी का पता लगाने के लिए कुपवाड़ा जिले में पंजगाम सैन्य शिविर के आसपास छह गांवों में तलाशी अभियान दोबारा शुरू कर दिया है। (...अब वीरप्पन को मारने वाला यह IPS ऑफिसर लेगा सुकमा का बदला)

सैन्य शिविर पर हमले के बाद घटनास्थल से तीन एके-47 राइफल बरामद की गई है। सैन्य सूत्र के मुताबिक, "घायल होने के बाद तीसरा आतंकवादी फरार हो गया था। हमें घटनास्थल से तीन एके-47 राइफल मिली हैं, जिससे पता चलता है कि इस हमले में तीन आतंकवादी शामिल थे।" उन्होंने बताया, "तीसरे आतंकवादी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।"

इस घटना में मारे गए दो आतंकवादियों के शव सौंपने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया, जिसके बाद हुई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इस हमले में सात जवान घायल हुए हैं, जिनमें से पांच को इलाज के लिए श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें: इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!
नक्सलियों से बदला लेने के लिये CRPF को मिली 75 दिनों की खुली छूट!

Latest India News