1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 06, 2017 09:02 am IST,  Updated : Oct 19, 2017 10:00 am IST

समाज में लड़कियों का शादी से पहले मां बनना अच्छा नहीं माना जाता और लोग इसे अच्छी नजर से नहीं देखते लेकिन भारत में एक ऐसी जगह है जहां लड़कियों के मां बनने के बाद ही उनकी शादी करवायी जाती है। चौंक गये न आप।

Garasia Tribe- India TV Hindi
Garasia Tribe

नई दिल्ली : समाज में लड़कियों का शादी से पहले मां बनना अच्छा नहीं माना जाता और लोग इसे अच्छी नजर से नहीं देखते लेकिन भारत में एक ऐसी जगह है जहां लड़कियों के मां बनने के बाद ही उनकी शादी करवायी जाती है। चौंक गये न आप। यह चौंकने वाली बात तो अवश्य है लेकिन है सौ फीसदी सत्य। जी हां, एक ऐसी जनजाति है “गरासिया”  (Garasia Tribe) जो की मुख्यतः राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सो में निवास करती है। इस जनजाति के युवा पहले पसंद की लड़की के साथ लिव-इन में रहते हैं। बच्चे पैदा होने के बाद ही दोनों को शादी के बंधन में बंधने की अनुमति मिलती है। यदि दोनों के लिव-इन में रहने के बावजूद भी बच्चे नहीं हुए तो वे अलग-अलग हो जाते हैं। फिर किसी और के साथ लिव-इन में रह बच्चे पैदा करने की कोशिश करते हैं। राजस्थान के उदयपुर, सिरोही और पाली जिले में गरासिया जनजाति रहती है। ये भी पढ़ें: बाबा पर लगा महिला से अवैध संबंध का आरोप तो काट डाला अपना लिंग

इस जनजाति की अनोखी परंपरा आज के मॉडर्न सोसाइटी की लिव-इन से मिलती-जुलती है। यहां जवान होने के बाद लड़के-लड़कियां आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ लिव-इन में रहते हैं। इसके बाद बच्चे पैदा हो जाने पर ये शादी करते हैं। अधिकांश बार बच्चे पैदा होने के बाद परिवार की जिम्मेदारियों के चलते ये शादी को टालते रहते हैं। कई बार 50 या इससे अधिक की उम्र में ये इस रिश्ते को अमली जामा पहनाते हैं। इस दौरान कई बार जवान बेटे और पोते भी इनकी बारात में शामिल होते हैं।

अगले स्लाइड में....कैसे शुरु हुई यह प्रथा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत