1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी की लाहौर यात्रा के बहाने पाकिस्तान ने छेड़ा क्रिकेटिया राग

पीएम मोदी की लाहौर यात्रा के बहाने पाकिस्तान ने छेड़ा क्रिकेटिया राग

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहौर की धरती पर आज पहली बार कदम रखा, तो सारी दुनिया हैरान रह गई, क्योंकि उनकी लाहौर यात्रा की सूचना किसी को नहीं थी।

aodi-and-nawaz

मोदी की यात्रा लाहौर में क्यों?:
मोदी की लाहौर यात्रा के बारे में पाकिस्तान में कुछ हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि वो वजीरे आजम के घर के किसी समारोह में शिरकत करने आए हैं। यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब सुषमा स्वराज पाकिस्तान आईं थी तभी इस मुलाकात की पृष्ठभूमि रख दी गई थी।

शरीफ मेडिकल सिटी में उतरा हेलीकॉप्टर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाज शरीफ के साथ एक हेलीकॉप्टर में बैठकर शरीफ सिटी में उतरे। वो एक घंटे लाहौर के जाती उमरा में रूकेंगे। पीएम मोदी भले ही खुले दिल से लाहौर पहुंचे हों लेकिन उनकी इस यात्रा पर दोनों देशों की मीडिया में चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।

खुर्शीद कसूरी ने क्या कहा:
पाकिस्तान के खुर्शीद महमूद कसूरी ने यह भी कहा कि मोदी की यह यात्रा हैरानी करती है। 9 बार दोनों मुल्कों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन चुकी है। एक बार कारगिल और एक बार रण का कच्छ में लड़ाई हो चुकी है। कसूरी साहब ने कहा कि मोदी जी जहां कहीं भी जा रहे हैं उनसे यही कहा जा रहा है कि वो पाकिस्तान के साथ हालात सुधारें। लेकिन अब दोनों में से किसी के पास भी कोई मसला नहीं है कि बात हो सके। कसूरी से जब यह पूछा गया कि अब भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर बात कैसे बनेगी औऱ कहां से बात शुरु होगी। इस पर उन्होंने कहा कि दोनों को शुरु से ही शुरु करनी होगी। आपको बता दें कि कसूरी विदेश नीति पर एक किताब भी लिख चुके हैं।

Latest India News