पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर लालू यादव के घर पर जश्न मनाया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने घर पर केक काटा जिसपर 69 साल लिखा था। उनके जन्मदिन के मौके पर पत्नी राबड़ी देवी ने गुलाब का फूल दिया। वहीं लालू यादव आज अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भी जन्मदिन मनाया।
लालू यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धूमधाम से जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने 69 पाउण्ड का केक काटा। कार्यकर्ताओं ने 69 किलो के लड्डू का दिया ऑर्डर दिया था। साथ ही उन्हें बधाई देने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लालू यादव के निवास स्थान पर पहुंचे।
लालू यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें उनकी पत्नी राबड़ी देवी उन्हें गुलाब के फूल दे रही हैं।
बता दें कि गरीब परिवार में पैदा हुए लालू अपने दम पर बिहार के मुख्यमंत्री और देश के रेलमंत्री बने। उन्होंने सत्ता से दूर होने का दर्द झेला और फिर से शानदार वापसी भी की। वह अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चित हैं। कभी वह भैंस को डंडा दिखाते नजर आएं तो कभी पत्नी राबड़ी देवी को गुलाब देते।
Also read:
- रामदेव ने लालू के चेहरे पर लगाई गोल्ड क्रीम, जानिए किससे बनती है ये क्रीम?
10 साल तक बिहार की सत्ता से दूर रहने के बाद लालू यादव ने 2015 में हुए बिहार विधानसभा के चुनाव में हैरान कर देने वाली वापसी की। चुनाव में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के महागठबंधन को 178 सीट पर जीत मिली और 80 सीटें पर लालू की पार्टी ने कब्जा किया।
Latest India News