1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामदेव ने लालू के चेहरे पर लगाई गोल्ड क्रीम, जानिए किससे बनती है ये क्रीम?

रामदेव ने लालू के चेहरे पर लगाई गोल्ड क्रीम, जानिए किससे बनती है ये क्रीम?

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 05, 2016 05:36 pm IST,  Updated : May 05, 2016 06:53 pm IST

नई दिल्ली: कभी एक दूसरे के विरोधी रहे योगगुरु बाबा रामदेव और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को मिले और रामदेव ने लालू प्रसाद यादव को क्रीम भी भी लगाई। रामदेव ने बुधवार सुबह

ramdev- India TV Hindi
ramdev

नई दिल्ली: कभी एक दूसरे के विरोधी रहे योगगुरु बाबा रामदेव और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को मिले और रामदेव ने लालू प्रसाद यादव को क्रीम भी भी लगाई। रामदेव ने बुधवार सुबह लालू से उनके आवास पर यहां मुलाकात की। इस दौरान रामदेव ने लालू को उपहार स्वरूप पतंजलि के कई उत्पाद दिये और चेहरे पर आयुर्वेदिक क्रीम भी लगाई।

क्वालिटी प्रोडक्ट देते हैं रामदेव

लालू ने बाबा रामदेव और पतंजलि के प्रोडक्ट की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने रामदेव की तारीफ करते हुए कहा कि बाजार में बाबा के प्रोडक्ट आने के बाद कई लोगों की दुकानें बंद हो गईं हैं। वो लोग इन्हें तिरछी नजरों से देखते हैं। इस दौरान लालू ने खुशी-खुशी क्रीम लगाई और पतंजलि के प्रोडक्ट की जमकर तारीफ की। लालू ने कहा कि रामदेव क्वालिटी प्रोडक्ट देते हैं।

ये भी पढ़ें- करें ये 5 योगासन, मिलेगी लोअर बैकपेन से निजात

ramdev and lalu
ramdev and lalu

लालू यादव ने बाबा रामदेव के साबुन, क्रीम, घी समेत कई अन्य उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि लोग बाबा के खिलाफ षडयंत्र कर उनके प्रोडक्ट को खराब बताते हैं जबकि ये उत्पाद बाजार में मौजूद मिलावटी सामानों से बहुत अच्छे हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़िए किससे बनती है ये क्रीम ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत