1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं Saffron Ice Tea, हर घूंट में मिलेगा कैफे जैसा स्वाद, नोट करें रेसिपी

घर पर बनाएं Saffron Ice Tea, हर घूंट में मिलेगा कैफे जैसा स्वाद, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 15, 2026 06:20 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 06:28 pm IST

अगर आप शाम के समय गरम चाय नहीं पीना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ठंडी ठंडी सैफ्रॉन आइस टी, जिसे बनाना बेहद आसान है। नोट कर लें रेसिपी

 केसर वाली आइस टी रेसिपी- India TV Hindi
केसर वाली आइस टी रेसिपी Image Source : UNSPLASH/YOUTUBE - @YOURFOODLAB

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं लेकिन आज अदरक वाली चाय नहीं बल्कि कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो Saffron Ice Tea यानी केसर वाली ठंडी चाय आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। केसर की खुशबू और चाय का फ्लेवर इसे कैफे स्टाइल ड्रिंक का स्वाद देता है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में आप इस स्वादिष्ट ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं।

केसर वाली ठंडी चाय के लिए सामग्री

काली चाय पत्ती 2 चम्मच, पानी 500 एमएल, हरी इलायची 6–8, केसर एक चुटकी, चीनी एक चुटकी, गरम दूध, फ्रेश क्रीम 3 चम्मच, कंडेंस्ड मिल्क 1 चम्मच, केसर दूध 2 चम्मच, बर्फ़ ज़रूरत के हिसाब से

कैसे बनाएं केसर वाली ठंडी चाय?

  • सबसे पहले ब्लैक टी बनाएं। गैस पर एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें, जन पानी उबलने लगे तब गैस बंद कर दें और चाय की पत्तियों के साथ कुटी हुई हरी इलायची डालें। चाय को लगभग 5 मिनट तक भीगने दें। यह तरीका चाय को कड़वा नहीं होने देता और ज़्यादा स्वाद निकालता है। इस चाय को तुरंत छान लें और फ्रिज में रख दें। हर सर्विंग में इस टी कॉन्संट्रेट का लगभग 100 ml इस्तेमाल करें।

  • अब केसर वाला दूध बनाएंगे। एक बाउल में केसर के कुछ रेशे और एक चुटकी चीनी लें और फिर ओखली में डालकर बारीक पीस लें। अब, इस मिक्सचर को गरम दूध में डालें और दूध के पूरी तरह ठंडा होने तक रख दें।

  • केसर वाले ठंडे फोम के लिए, एक बाउल में ताज़ी क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और केसर वाला दूध डालें और अच्छी तरह से फेंटें। इसे तब तक फेंटना है जब तक तक वह गाढ़ा और मखमली न हो जाए और डालने लायक भी रहे। आप इसे मिक्सर जार में भी ग्राइंड कर के भी गाढ़ा बना सकते हैं।

  • अब, ड्रिंक बनाने के लिए, एक गिलास में बर्फ डालें और फिर ठंडी ब्लैक टी डालें और ड्रिंक के ऊपर क्रीमी केसर फोम भी डालें। आपकी रिफ्रेशिंग केसर कोल्ड फोम आइस टी तैयार है। अब इसे तुरंत सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल