1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus N6 सीरीज में एक और फोन की एंट्री, भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म

OnePlus N6 सीरीज में एक और फोन की एंट्री, भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 15, 2026 05:49 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 05:49 pm IST

OnePlus N6x जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। वनप्लस का यह फोन पिछले महीने लॉन्च हुए OnePlus N6 जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

OnePlus N6- India TV Hindi
वनप्लस N6 Image Source : ONEPLUS

OnePlus N6 के लॉन्च के कुछ दिनों के बाद ही चीनी कंपनी भारत में इस सीरीज का एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। इस फोन के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट ने डेडिकेटेड मैक्रो साइट भी बनाई है। वनप्लस का यह फोन OnePlus Nord N6x के नाम से पेश किया जाएगा। फोन का डिजाइन और फीचर्स OnePlus N6 से मिलते-जुलते होंगे।

OnePlus N6x जल्द होगा लॉन्च

OnePlus N6x को लेकर टिप्स्टर योगेश बरार ने दावा किया है कि इसके फीचर OnePlus N6 जैसे ही होंगे। हालांकि, फोन के किसी फीचर को लेकर टिप्स्टर ने जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, वनप्लस ने भी इस फोन का केवल नाम रिवील किया है। इसके फीचर को लेकर कंपनी की तरफ से जानकारी शेयर नहीं की गई है।

OnePlus N सीरीज का यह दूसरा फोन होगा, जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी OnePlus N6 को भारत में लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को पिछले महीने 30 जून को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। फोन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

OnePlus N6x
Image Source : AMAZONवनप्लस N6x

OnePlus N6 के फीचर्स

OnePlus N6 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन के बैक में 50MP का कैमरा मिलता है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।

वनप्लस से जुड़ी अन्य खबर की बात करें तो जर्मनी की एक पब्लिकेशन WinFuture ने दावा किया है कि वनप्लस की पैरेंट कंपनी Oppo इस सप्ताह बड़े अनाउंसमेंट की तैयारी कर ली है। कंपनी अपने स्ट्रेटेजी में बदलाव करने वाली है। इस बदलाव में OnePlus का यूरोप और अमेरिकी बाजार से एग्जिट होना शामिल है। इस गैप को भरने के लिए ओप्पो के फ्लैगशिप फोन खास तौर पर Find X सीरीज को इन दोनों मार्केट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - भारत की नई 'चिप' क्रांति, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को सरकार की मंजूरी, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम भी हुआ अपग्रेड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक