फैटी लिवर से राहत दिला सकते हैं ये फूड्स, डॉक्टर ने दी खाने की सलाह
फैटी लिवर से राहत दिला सकते हैं ये फूड्स, डॉक्टर ने दी खाने की सलाह
आजकल की बदलती जीवनशैली में लोग फैटी लिवर की चपेट में तेजी से आ रहे है। फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि शुगर कम करें और डाइट में फाइबर, प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। शरीर में इन पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, चलिए जानते हैं।
Published : Jul 15, 2026 04:46 pm IST, Updated : Jul 15, 2026 04:51 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आजकल की बदलती जीवनशैली में लोग फैटी लिवर की चपेट में तेजी से आ रहे है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बता रहे हैं कि फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि शुगर कम करें और डाइट में फाइबर, प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। शरीर में इन पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, चलिए जानते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
अंडे: अंडे का सेवन करने से फैटी लिवर कंट्रोल हो सकता है। इसमें हाई प्रोटीन के साथ 9 अमीनों एसिड भी पाए जाते हैं। अंडे में मौजूद कोलीन लिवर में जमा फाइट को पिघलने का काम करता है और मसल्स को मजबूत बनाने में बहुत मदद करता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
ब्रोकोली: ब्रोकोली भी फैटी लिवर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें सल्फोराफेन और फाइबर पाया जाता है जो लिवर के सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डिटॉक्स एंज़ाइम तीनों को सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
ओट्स: ओट्स का सेवन भी लिवर के मरीजों को ज़रूर करना चाहिए। इसमें मौजूद बीटा ग्लुकेन फाइबर शुगर स्पाइक को कट डाउन करता है, बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है और लिवर को लगातार इन्सुलिन लोड से बचाता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
कॉफी: कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड और पॉलीफेनोल होते हैं जो लिवर के सूजन और लिवर फाइब्रोसिस दोनों को कंट्रोल करते हैं हालांकि, इस बात का ध्यान रखें की कॉफ़ी का सेवन बिना मिल्क और चीनी के करना है।