1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मदन मित्रा ने बताया क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? बागी गुट में शामिल होने के बाद गिनाए कई कारण

मदन मित्रा ने बताया क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? बागी गुट में शामिल होने के बाद गिनाए कई कारण

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 15, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 07:03 pm IST

तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने बुधवार को ममता बनर्जी के खेमे को छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने "सिर्फ़ विधानसभा में अपना कमरा बदला है"।

विधायक मदन मित्रा- India TV Hindi
विधायक मदन मित्रा Image Source : ANI

कोलकाता: ममता बनर्जी गुट को झटका देते हुए विधायक मदन मित्रा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और विपक्ष के नेता रिताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी TMC गुट में शामिल हो गए। बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा ने बुधवार को कहा कि ममता बनर्जी गुट की टीएमसी का ध्यान संगठन को मजबूत करने के बजाय सांसद अभिषेक बनर्जी को आगे बढ़ाने पर है।

मदन मित्रा ने बताई पार्टी छोड़ने की वजह

मदन मित्रा ने बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी की TMC से इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि वह प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी चिंताओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। ममता बनर्जी के कई पुराने साथी पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि मेरी नज़र में लीडरशिप का ध्यान संगठन को मजबूत करने के बजाय अभिषेक बनर्जी को आगे बढ़ाने पर है। TMC किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। 

उन्होंने कहा, "मैंने कई बार ममता बनर्जी के सामने ये चिंताएं उठाईं, लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मेरी नज़र में अभिषेक बनर्जी चाहते हैं कि फैसले सिर्फ़ उनकी शर्तों पर हो और वह दूसरों को कोई अहम भूमिका नहीं निभाने देते। मुझे लगता है कि पार्टी की स्थिति कमजोर हो रही है।"

बागी गुट ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

वहीं, विपक्ष के नेता (LoP) रिताब्रत बनर्जी ने TMC में हुई इस फूट को "तानाशाही के खिलाफ लड़ाई" बताया। रिताब्रत बनर्जी ने कहा, "यह तानाशाही, फासीवादी प्रवृत्तियों और सत्ता के केंद्रीकरण के खिलाफ, और लोकतंत्र व सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया के समर्थन में एक लड़ाई है। इस आंदोलन से और भी लोग जुड़ रहे हैं। अनुब्रत मंडल भी इस आंदोलन (21 जुलाई की रैली) में शामिल होंगे।  

ममता बनर्जी के गुट का भी आया बयान

मदन मित्रा के ममता बनर्जी की TMC छोड़ने पर विधायक कुणाल घोष ने कहा, "कल ED ने मदन मित्रा की पत्नी और बेटे को बुलाया था। शायद वे उस दबाव में आ गए। तथाकथित बागियों के पास कोई कार्यकर्ता नहीं है। वे लोगों को डराने और उन पर दबाव बनाने के लिए ED, CBI और CID को भेजते हैं। मदन मित्रा भले ही शारीरिक रूप से उस तरफ हों, लेकिन दो दिन पहले उन्होंने किसे 'रेपिस्ट' कहा था?..."

ये भी पढ़ेंः ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बनेंगे बागी? जानें वजह

पूर्व विधायक के बेटे और टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय जनता ने बरसाए अंडे

इनपुट- एएनआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।