1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी के लिए बुरी खबर, बेहद करीबी नेता मदन मित्रा ने छोड़ा साथ, ऋतब्रत बनर्जी के कैंप में शामिल हुए

ममता बनर्जी के लिए बुरी खबर, बेहद करीबी नेता मदन मित्रा ने छोड़ा साथ, ऋतब्रत बनर्जी के कैंप में शामिल हुए

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 15, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 02:57 pm IST

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को नया झटका लगा है। ममता के बेहद करीबी मदन मित्रा ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। मदन मित्रा अब ऋतब्रत बनर्जी के कैंप में शामिल हो गए हैं। मदन मित्रा TMC के सिंबल पर विधायक बने थे।

West Bengal Madan Mitra joins Ritabrata Banerjee- India TV Hindi
ममता बनर्जी से अलग हुए मदन मित्रा। Image Source : ANI

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। मदन मित्रा ने ममता का साथ छोड़ दिया है। वो भी ऋतब्रत बनर्जी के कैंप में शामिल हो गए हैं। मदन मित्रा ने कामरहाटी से TMC के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उसके बाद पार्टी में टूट के बीच लगातार ममता के साथ नजर आ रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने ममता का साथ छोड़ दिया है। ऋतब्रत बनर्जी के साथ जाने के बाद मदन मित्रा ने बयान जारी किया है और अभिषेक बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है।

मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना

मदन मित्रा ने तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी) का साथ छोड़ दिया है और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट में शामिल हो गए हैं। अपने फैसले पर मदन मित्रा ने कहा- "मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वे छह महीने या एक साल के लिए हट जाएं। मैंने उनसे कहा था कि आइए पार्टी को मज़बूत करते हैं, और फिर आप वापस आकर अपनी जगह ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा, मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। पार्टी डूब रही है; नाव डूब चुकी है। लोग मर रहे हैं। फिर भी, पार्टी ने तय किया या यूं कहें कि उसे यह मानने पर मजबूर किया गया कि बाकी सब मर जाएं तो ठीक है, लेकिन अभिषेक को बचाना जरूरी है। यह बहुत दुखद है। पार्टी सबकी है, फिर भी ऐसा लगता है कि यह सिर्फ अभिषेक की सेवा करने तक ही सीमित रह गई है।"

मित्रा ममता बनर्जी से की अपील

मदन मित्रा ने कहा- "मैं ममता जी से गुजारिश करता हूं कि आइए इसे एक मैराथन की तरह देखें। रास्ते में हम ज़रूर एक-दूसरे से मिलेंगे। देखते हैं कौन सा घोड़ा आगे निकलता है। मैंने सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है। हालांकि, मैं अभी भी MLA हूं। मैंने तृणमूल से जुड़ी हर चीज़ छोड़ दी है। इसका मतलब है कि काम-काज के लिहाज से मैं अब तृणमूल MLA नहीं रहा।" आपको बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी के भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल के भी अलग होने की खबर सामने आई थी।

ये भी पढ़ें- सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक ने क्यों छोड़ी TMC? BJP ज्वाइन करते ही बताया

कलकत्ता हाई कोर्ट से TMC को बड़ी राहत, इन शर्तों पर फ्रीज बैंक अकाउंट्स दोबारा कर सकेंगे इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।