1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पूर्व विधायक के बेटे और टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय जनता ने बरसाए अंडे

पूर्व विधायक के बेटे और टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय जनता ने बरसाए अंडे

 Reported By: Onkar Sarkar
 Published : Jul 13, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 04:31 pm IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में खरदाह पुलिस ने पूर्व विधायक निर्मल घोष के बेटे और टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। तीर्थंकर घोष चुनावी हिंसा और कई अन्य आरोप भी हैं।

West Bengal News- India TV Hindi
टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के राजनीति गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आयी है। परगना जिले के पानीहाटी से पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक निर्मल घोष के बेटे और वर्ष 2026 के विधायक चुनाव के उम्मीदवार तीर्थंकर घोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खरदाह थाना पुलिस लंबे समय से तीर्थंकर घोष की तलाश में लगी थी। आखिरकार 12 जुलाई को दक्षिणेश्वर इलाके से तीर्थंकर घोष को गिरफ्तार कर लिया गया। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर। 

चुनावी हिंसा और लॉटरी के पैसों की हेराफेरा का है आरोप

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीर्थंकर घोष के खिलाफ वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में हिंसा करवाने के आरोप हैं। इसके अलावा उन पर एक व्यक्ति से जबरन लॉटरी के पैसे लेने का संगीन आरोप भी लगा है। खरदाह पुलिस द्वारा लंबे से समय तीर्थंकर घोष को ढूंढा जा रहा था लेकिन वो पुलिस को चकमा दे रहे थे। हालांकि, अब वो पुलिस की हिरासत में हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू हो चुकी है। 

बैरकपुर कोर्ट में होगी पेशी

गिरफ्तारी की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद खरदाह पुलिस तीर्थंकर घोष को बैरकपुर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने के लिए आज 13 जुलाई को रवाना हो चुकी है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कोर्ट से तीर्थंकर घोष की 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांग सकती, ताकि उनके साथ मिले अन्य लोगों का पता भी लगाया जा सके।

आपको बता दें कि पुलिस थाने से जब तीर्थंकर घोष को कोर्ट ले जाया जा रहा था तो उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। जनता के बीच से कुछ लोग निकलकर आए और तीर्थंकर घोष पर अंडों से हमला करने लगे। जनता के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों के द्वारा तुरंत घोष को पुलिस वैन तक पहुंचाया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे आप ऊपर देख सकते हैं। आपको बता दें कि टीएमसी के नेताओं पर जनता के आक्रोश का ये कोई पहला वीडियो नहीं है इससे पहले जुलाई के पहले हफ्ते में बंगाल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भीड़ ने अंडे फेंके थे। वहीं 7 जून को मिदनापुर में कुछ लोगों ने TMC नेता सुजॉय हाज़रा की गाड़ी पर भी अंडे फेंके थे। 

ये भी पढ़ें-

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बनेंगे बागी? जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।