1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गठबंधन पर खतरे को भांप लालू बोले-सीएम नीतीश ही महागठबंधन के नेता

गठबंधन पर खतरे को भांप लालू बोले-सीएम नीतीश ही महागठबंधन के नेता

शहाबुद्दीन की रिहाई को बाद शुरू हुए बयानों से महागठबंधन पर खतरे को भांपते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने आज अपना मुंह खोला। उन्होंने विवाद को शांत कराने की कोशिश करते हुए कहा सब बखेड़ा मीडिया ने पैदा किया है।

Laloo- India TV Hindi
Image Source : PTI Laloo

पटना: शहाबुद्दीन की रिहाई को बाद शुरू हुए बयानों से महागठबंधन पर खतरे को भांपते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने आज अपना मुंह खोला। उन्होंने विवाद को शांत कराने की कोशिश करते हुए कहा सब बखेड़ा मीडिया ने पैदा किया है। लालू ने साफ किया कि नीतीश कुमार ही सत्ताधारी महागठबंधन के नेता हैं । हालांकि लालू ने आरजेटी के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की । 

राजद उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की ओर से शहाबुद्दीन की टिप्पणी का समर्थन करते हुए नीतीश पर दिए गए बयान के बाद सत्ताधारी गठबंधन में दरार खुलकर सामने आ गई थी । रघुवंश ने शहाबुद्दीन की उस टिप्पणी का बचाव किया था जिसमें बाहुबली नेता ने कहा था, नीतीश परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:-

सिवान में समथकों ने किया शहाबुद्दीन का भव्य स्वागत किया
11 साल बाद जेल से शहाबुद्दीन रिहा, मर्डर केस का था आरोप
शहाबुद्दीन पर बोले नीतीश, बिहार की जनता जानती है किसे दिया है शासनादेश
शाहबुद्दीन के नितीश पर बयान के बाद शुरू हुई आरजेडी और जेडीयू में ज़ुबानी जंग

लालू ने आज जोर देकर कहा, नीतीश कुमार ही गठबंधन के नेता हैं । गठबंधन मजबूत है और इसे कोई खतरा नहीं है । लालू को भागलपुर जेल से बाहर आते वक्त शहाबुद्दीन की ओर से की गई टिप्पणी में तो कुछ भी अभद्र नजर नहीं आया, लेकिन उन्हें नीतीश पर की गई रघुवंश की टिप्पणी रास नहीं आई । 

राजद अध्यक्ष ने कहा, बार-बार कहने के बावजूद रघुवंश सिंह मीडिया में कुछ न कुछ बोल देते हैं । उन्होंने कहा कि वह पार्टी के भीतर सभी से बात करेंगे और उन्हें साफ-साफ समझाएंगे कि गठबंधन के बारे में गैर-जरूरी बयानबाजी से परहेज करें । शहाबुद्दीन के इस बयान पर कि लालू ही उनके नेता हैं और नीतीश परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं, पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने कहा, वह राजद के सदस्य हैं और यदि वह कहते हैं कि मैं उनका नेता हूं तो इसमें क्या गलत है ?

Latest India News