नई दिल्ली: ये तस्वीर है गुजरात में गिर के जंगल की यहां एक एक शेरनी अपने नन्हें शावक को बाढ़ से बचाते हुए नजर आ रही है। नदी का पानी पूरी उफन पर है बाढ़ का पानी तेजी से चढ़ रहा है जंगल में पानी भरता जा रहा था लेकिन इन सबके बीच देखिए कैसे एक मां अपने बच्चे को बचाने की जतन में जुटी है। उफनती हुई नदी, बाढ़ का तेज पानी भी इस मां को अपने बच्चे को बचाने से नहीं रोक सका।
एक तरफ पानी तेजी से बढ़ रहा था दूसरी ओर ये शेरनी अपने नन्हें शावक को सैलाब से सुरक्षित निकालने में लगी थी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं शेरनी अपने बच्चे को मुंह में दबाकर बाढ़ के पानी को पार करते हुई दिख रही है।
शेरनी ने अपने जान की परवाह नहीं की बच्चे को मुंह में दबाया और बाढ़ के पानी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बचाते हुए आगे निकल गई ये जज़्बा है एक मां का ये ताकत है मां की ममता की तभी तो उफनती नदी और बाढ़ का पानी इस शेरनी के आगे बौना साबित हुई तभी तो मां की ममता ने अपने बच्चे को मौत से बचा लिया।
इस बार की बाढ़ ने गिर के जंगल में जबर्दस्त तबाही मचाई है। अब तक करीब 8 शेरों की मौत हो गई है। जबकि 35 शेर अब भी लापता है आप अंदाज लगा सकते हैं कि हालात कैसे होंगे लेकिन इस तबाही में भी इस शेरनी ने हिम्मत दिखाई और अपने साथ अपने बच्चे की जान बचा ले गई।
ये भी पढ़े- गुजरात में भारी वर्षा के बाद 9 शेरों की मौत
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
Latest India News