1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में भारी वर्षा के बाद 9 शेरों की मौत

गुजरात में भारी वर्षा के बाद 9 शेरों की मौत

 Written By: Agency
 Published : Jun 28, 2015 09:03 am IST,  Updated : Jun 28, 2015 09:18 am IST

गुजरात: गुजरात के अमरेली जिले में भारी वर्षा के बाद चार और शेर मृत पाये गये। जिसके साथ ही भारी वर्षा से मरने वाले एशियाई शेरों की संख्या पांच से बढ़कर नौ हो गई है।

गुजरात में भारी वर्षा...- India TV Hindi
गुजरात में भारी वर्षा के बाद 9 शेरों की मौत

गुजरात: गुजरात के अमरेली जिले में भारी वर्षा के बाद चार और शेर मृत पाये गये। जिसके साथ ही भारी वर्षा से मरने वाले एशियाई शेरों की संख्या पांच से बढ़कर नौ हो गई है।

अमरेली जिले में उप वन संरक्षक एम आर गुज्जर ने कहा कि वन विभाग की टीम को आज शेर और चार वर्षीय शेरनी का शव जिले के लिलिया तहसील के इंगरोला गांव में मिला।

उन्होंने कहा कि हमें पांच वर्षीय एक शेर का शव लिलिया तहसील के पिपरादी गांव से भी मिला। शेरों की मौत शेतरूंजी नदी की धारा में डूबकर हुई जो कि गिर वन्यजीव अभयारण्य के पास होकर बहती है।

गुज्जर के अनुसार वन विभाग को इसके साथ ही एक कालाहिरण, दो चित्तीदार हिरण और 70 नीलगाय भी मरें हुए मिले हैं। भावनगर के उप वन संरक्षक जी एस सिंह ने कहा, एक और शेर का शव भावनगर जिले के पालीताना तहसील के पिंगली गांव में मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत