1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, PM मोदी समाधि स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि

8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, PM मोदी समाधि स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 16, 2026 06:29 am IST,  Updated : Aug 16, 2026 06:56 am IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता समाधि स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि देंगे। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था।

पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि- India TV Hindi
पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि Image Source : PTI

आठवीं पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को देश नमन कर रहा है। दिल्ली में अटलजी के समाधि स्थल सदैव अटल पर पीएम मोदी श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही अन्य दूसरे नेता भी अटल जी के समाधि स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि देंगे।

93 साल की उम्र में हुआ था निधन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स में 93 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

3 बार देश के पीएम रहे थे अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता के साथ-साथ अपनी वाकपटुता और संवेदनशील व्यक्तित्व से भी अलग पहचान बनाई। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में 13 दिनों का था, जबकि 1998-99 में उन्होंने दोबारा प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 1999 से 2004 तक उन्होंने पूर्ण कार्यकाल पूरा किया।

स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को बढ़ाया आगे

वाजपेयी को एक प्रखर वक्ता, कवि और कुशल राजनेता के तौर पर याद किया जाता है। उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया और देश की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को नई गति मिली। उनकी सरकार के दौरान स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी को साल 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी राजनीति में विरोधियों के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल आज भी दी जाती है।

कविताएं, भाषण और राजनीतिक विचार आज भी लोकप्रिय

16 अगस्त 2018 को उनके निधन के बाद से हर साल उनकी पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धा से याद करता है। उनकी कविताएं, भाषण और राजनीतिक विचार आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग उनकी कविताओं और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

AI यूथ स्किलिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक, PM मोदी ने लाल किले से किए 6 बड़े ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत