Hindi Breaking News Latest News Updates Nov 20: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में
Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Watch LIVE TV For All Latest And Top HINDI News Of The Day From IndiaTV
Latest News Updates and Breaking News of November 21:
04.58 PM: मिर्च पाउडर से हुए हमले के बाद दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल ने कहा, 'मेरे ऊपर बीते दो सालों में 4 हमले हो चुके हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है। ये हमले करवाए जा रहे हैं। हम लोग इनकी आंखों का रोड़ा बन चुके हैं। ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं। ये बार-बार हम लोगों को ऊपर हमले करवा रहे हैं।'
04.55 PM: मालेगांव ब्लास्ट केस: स्पेशल NIA कोर्ट ने लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित द्वारा दस्तावेज प्राप्त करने के लिए दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह ट्रायल को लम्बा खींचने के लिए आवेदक का एक गुप्त अजेंडा है। पुरोहित ने एटीएस और एनआईए चार्जशीट के सभी गवाहों के बयान मांगे थे।
04.08 PM: अमृतसरअमृतसर ब्लास्ट मामले में पाकिस्तान और ISI का हाथ हैः कैप्टन अमरिन्दर सिंह
04.05 PM: अमृतसर ब्लास्ट केस में पंजाब के CM कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा- DGP के नेतृत्व में हमारी पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।
03.57 PM: कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि हमें सिर्फ मुसलमानों के वोट से फायदा होगा, आदिवासियों और दलितों के वोट से नहीं: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा
03.56 PM: कांग्रेस पार्टी बीजेपी, भारत और मध्य प्रदेश के खिलाफ सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। ये देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा
03.45 PM: अरविन्द केजरीवाल पर मिर्च पाउडर से हमले के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा।
03.20 PM: भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है जिसकी पिछले क्वाटर की ग्रोथ 8.2 प्रतिशत थी। जीएसटी से एक देश, एक टैक्स, एक मार्किट की का परिचय हुआ: सिडनी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
03.05 PM: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: आरोपी मधु और अश्विनी को 5 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया।
02.30 PM: दो करोड़ नौकरियों का वादा जुमला बनकर रह गया: मनमोहन सिंह
02.00 PM: अभी सरकार बनाने की स्टेज नहीं, सिर्फ सुझाव के तौर पर बातचीत जारी: कांग्रेस, NC और PDP के गठबंधन पर गुलाम नबी आज़ाद
01.30 PM: दक्षिण कोरिया के किम जोंग यैंग बने इंटरपोल के नए अध्यक्ष
01.00 PM: तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के शंकरपल्ली मंडल में मोकिला गांव के निकट एक निजी प्रशिक्षण विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
12.30 PM: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से मंगलवार को इस्तीफा देने वाले चेवेला के सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की
12.00 PM: राम मंदिर का निर्माण होगा तो सबको खुशी होगी, हमारा मानना यह है कि एक अच्छे वातावरण में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए: राजनाथ सिंह
11.30 AM: अंडमान के नॉर्थ सेन्टिनेल आईलैंड में अमेरिकी पर्यटक जॉन एलेन चाऊ की हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया
11.00 AM: लद्दाख, जम्मू उस राज्य का हिस्सा नहीं रहेगा जिसपर किसी एक समुदाय का शासन हो: एनसी-पीडीपी के संभवित गठबंधन पर पीडीपी के सांसद, मुजफ्फर बैग
10.30 AM: बरगारी में गुरु ग्रंथ साहिब के प्रति बेअदबी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार SIT के समक्ष पेश होने पहुंचे
10.00 AM: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिविल डिफेंस अधिकारियों का नशे की हालत में नाचने का वीडियो वायरल होने के बाद IG ने जांच के आदेश दिए
09.30 AM: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज ब्रिस्बेन में खेला जाएगा
08.30 AM: हैदराबाद: इटालियन नागरिक निकोल सांगेरमानो को शमशाबाद एयरपोर्ट में 22 लाइव और 3 इस्तेमाल किए हुए बुलेट के साथ गिरफ्तार किया गया
08.00 AM: दिल्ली: आज पलूशन खराब स्तर पर, लोधी रोड के पास ताजा एक्यूआई डेटा के मुताबिक पीएम 2.5 का स्तर 273 है (खराब) और पीएम 10 का स्तर 266 (खराब) है
07.30 AM: राजस्थान चुनाव: अमित शाह आज जयपुर में युवाओं से करेंगे संवाद, बीकानेर में रोडशो
07.00 AM: केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और वायनाड से सांसद एम. आई शनवास का निधऩ, चेन्नई में एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था
06.30 AM: झारखंडः दुमका में पुलिस ने 4 आंतकियों को गिरफ्तार किया, कई हथियार बरामद